Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PNB के ATM में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई नाकाम, अपराधी फरार
    बिहार

    PNB के ATM में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई नाकाम, अपराधी फरार

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ATM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhubani : बिहार में बुधवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के ATM को लूटने की कोशिश की, लेकिन बैंक कर्मचारियों की सतर्कता और साहस के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। यह घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास स्थित ATM में सुबह करीब 10:10 बजे हुई।

    पुलिस के अनुसार बैंक के दो कर्मचारी ATM में तीन लाख रुपये नकदी डालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने ATM का आधा शटर बंद कर कैश डालने की प्रक्रिया शुरू की, एक नकाबपोश युवक तेजी से आया और शटर उठाकर अंदर घुसने की कोशिश की। उसके पीछे अन्य हथियारबंद साथी भी पहुंच गए, जिन्होंने चेहरे पर नकाब पहन रखा था।

    PNB

    बैंक कर्मचारियों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का विरोध किया। इस दौरान ATM का शीशे का दरवाजा टूट गया। दरवाजा टूटने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए और मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

    वारदात की फैली खबर के बाद DSP अमित कुमार और बेनीपट्टी थानेदार शिवशरण साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से करेंगे मुलाकात

    Attempt to rob PNB ATM in broad daylight in Madhubani failed criminal absconded अपराधी फरार मधुबनी के PNB के ATM में दिनदहाड़े लूटने की कोशिश हुई नाकाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों में रेलवे का तोहफा, रिटर्न टिकट पर 20% की छूट, जानें कैसे मिलेगा फायदा
    Next Article PM हो या CM… 30 दिनों की हुई जेल तो छोड़ना पड़ेगा पद, अमित शाह ने पेश किया बिल

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.