Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल के पीछे किराये के मकान से पकड़ा दो अपराधी को, पूछताछ जारी
    झारखंड

    एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल के पीछे किराये के मकान से पकड़ा दो अपराधी को, पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ में भवानी नर्सिंग होम के समीप किराए के घर में छुपकर रह रहे दो अपराधियों को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे एटीएस की टीम को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी में राकेश सिंह और आदिल अफरीदी शामिल है। दोनों को पुलिस पिछले काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी। लेकिन, सफलता नहीं मिल पा रही थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा और गोली बरामद की है। फिलहाल दोनों अपराधियों से एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों ने पूछताछ में कई जानकारी दी है जिसके निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी चल रही है। वहीं, हाल के दिन में हुए अपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
    एटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शातिर अपराधी बूटी मोड़ के समीप किराए के घर में छुपकर रह रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

    • दोनों अपराधियों के बारे में मुहल्ले के लोगों को नहीं थी भनक

    पिछले कई माह से दोनों अपराधी बंसी टोप्पो के घर में किराए पर रह रहे थे। दोनों अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे थे। हालांकि दोनों अपराधियों के बारे में स्थानीय लोगों को भनक तक नहीं थी। एटीएस और थाना की पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची, थोड़ी देर के लिए मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। शुरू में किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। एटीएस की टीम जब दोनों अपराधी को पकड़ कर अपने साथ ले कर चली गई तो आसपास के लोगों को जानकारी मिली कि बंसी टोप्पो के घर में किराए पर रहने वाले दोनों युवक शातिर अपराधी है। देर रात तक पूरे मोहल्ले में घटना की चर्चा हो रही थी और लोग आपस में बातचीत कर रहे थे।

    ATS Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज मिला 45 कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 826
    Next Article झारखंड के जमशेदपुर में 4.7 और कर्नाटक के हम्पी में 4 की तीव्रता से महसूस किए भूकंप के झटके

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.