Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची पहुंचे असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से होगी अहम मुलाकात
    झारखंड

    रांची पहुंचे असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से होगी अहम मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गौरव गोगोई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई और भंवर जितेंद्र सिंह आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने रांची पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं की लगभग सवा बारह बजे सीएम से मुलाकात होनी है।

    असम चुनाव में राजनीतिक समन्वय की संभावना

    असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरव गोगोई को असम में कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार माना जाता है और वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी भी हैं। ऐसे में इस बैठक में असम की राजनीतिक परिस्थितियों, चुनाव रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) असम में लगभग 10 सीटों की मांग कर सकता है। इस मुद्दे पर भी आज की बैठक में बातचीत होने की उम्मीद है।

    हेमंत सोरेन के हालिया असम दौरे का प्रभाव

    हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन के असम दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने तेजपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि असम के आदिवासी एकजुट हो जाएं तो राज्य में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव संभव है।

    कांग्रेस और झामुमो के बीच तालमेल

    असम में कांग्रेस और झामुमो के बीच समन्वय बनाने की कोशिश चल रही है। झामुमो की सक्रियता ने कांग्रेस के लिए चुनावी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रांची में होने वाली आज की बैठक में दोनों दलों के नेताओं के बीच सीट बंटवारे, सहयोग रणनीति और आदिवासी वोट बैंक को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा : विधायक जयराम महतो ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा, विभाग ने स्वीकार की देरी

    Assam Assembly Elections Assam election preparations Assam Politics Bhawar Jitendra Singh Congress Assam Election Strategy Gaurav Gogoi Hemant Soren Jharkhand Mukti Morcha JMM activity political coordination ranchi news seat sharing Tezpur rally tribal votes
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा : विधायक जयराम महतो ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा, विभाग ने स्वीकार की देरी
    Next Article झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: 14 मार्च को खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.