Ranchi : झारखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए 14 मार्च (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है। अब इस दिन सचिवालय से लेकर राज्य सरकार के अन्य दफ्तर भी खुले रहेंगे और नियमित कामकाज होगा। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के मुताबिक, जिन कार्यालयों में सामान्य तौर पर शनिवार को छुट्टी रहती है, वहां भी 14 मार्च को कामकाज जारी रहेगा।
विधानसभा सत्र को देखते हुए लिया गया फैसला
दरअसल इन दिनों झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र चल रहा है। यह सत्र 18 फरवरी से शुरू हुआ है और 18 मार्च तक चलना तय है। विधायी कामकाज की अहमियत को देखते हुए विधानसभा की बैठक 14 मार्च (शनिवार) को भी आयोजित की गई है। सरकार का मानना है कि सत्र के दौरान कई जरूरी सरकारी काम होते हैं, जिन्हें समय पर पूरा करना जरूरी है। इसी कारण छुट्टी रद्द करने का फैसला लिया गया है।
कामकाज में देरी रोकने के लिए कदम
सरकार का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान फाइलों के निपटारे और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए 14 मार्च को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इससे सरकारी कामकाज में किसी तरह की देरी नहीं होगी और सत्र से जुड़े जरूरी फैसलों को समय पर लागू किया जा सकेगा।
Also Read : रांची पहुंचे असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से होगी अहम मुलाकात


