Latehar : लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार रात कुछ युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन गांव से बाहर जंगल की ओर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
जंगल में छोड़कर भागे आरोपी
घटना के बाद आरोपी युवती को गंभीर हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह युवती देर रात अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता
पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Also Read : झारखंड-बिहार-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर में आखिरी बड़े माओवादी कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी


