Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरों बीच अर्जुन कपूर का आया रिएक्शन, खबरों को धता बताया और मलाइका अरोड़ा संग फोटो साझा की
    मनोरंजन

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरों बीच अर्जुन कपूर का आया रिएक्शन, खबरों को धता बताया और मलाइका अरोड़ा संग फोटो साझा की

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब जोर पकड़ा. चारों ओर अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. अब इन खबरों के बीच अर्जुन कपूर का रिएक्शन आया है. अर्जुन ने सोशल मीडिया पर आकर इन खबरों को धता बताया और मलाइका अरोड़ा संग एक फोटो भी साझा की है.

    अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘ ऐसी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं, सुरक्षित रहो, खुश रहो, लोगों के लिए मंगल कामना, सभी को प्यार’.

    इससे पहले बताया जा रहा था कि दोनों बीते एक हफ्ते से मिले नहीं हैं और मलाइका अरोड़ा भी परेशान हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. वहीं, बीते छह दिनों से मलाइका अरोड़ा घर से बाहर नहीं निकली हैं. बता दें, हाल ही में अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हुए थे और वह आइसोलेशन में रहे थे. फिलहाल अर्जुन कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

    वहीं, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव थी, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है. हाल ही में अर्जुन बहन अंशुला के घर डिनर के लिए गए, जहां मलाइका उनके साथ नहीं दिखी. अंशुला और मलाइका अच्छे दोस्त हैं, बावजूद इसके मलाइका इस डिनर से नदारद रहीं. बता दें कोरोना की वजह से कपल एक दूजे से मिल नहीं पा रहे हैं, तो उनके बेक्रअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है.

    बता दें, इससे पहले भी अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों ने शोर मचाया था. अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आएंगी.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोहरे और रफ्तार के चलते कार-ऑटो की सीधी टक्कर, तीन की मौत, चार घायल
    Next Article घर में लूटपाट के बाद लुटेरे घर के 11 साल के बच्चे को अपने साथ अगवा कर हुए फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.