Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
    Uncategorized

    एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती) : हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच एरियल हेनरी ने मंगलवार को देश में प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

    इस बीच मोइसे की हत्या के मामले में शामिल होने के आरोप में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया.

    मनोनीत प्रधानमंत्री हेनरी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की. उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाडे जोसफ की जगह ली है. जोसफ ने मोइसे के निजी आवास पर सात जुलाई को हुए हमले के बाद पुलिस एवं सेना के समर्थन से हैती का नेतृत्व संभाला था. हमले में मोइसे की पत्नी भी घायल हो गई थीं.

    हेनरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि उनके ऊपर जटिल एवं मुश्किल जिम्मेदारी है और वह वार्ता के जरिए हल खोजने में विश्वास करते हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री हेनरी ने चुनाव होने तक हैती में सर्वसम्मति से अंतरिम सरकार बनाने का वादा किया. उन्होंने सरकार में व्यवस्था, सुरक्षा और विश्वास फिर से स्थापित करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से लड़ने, कोविड-19 टीका सभी के लिए उपलब्ध कराने, अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और एक विश्वसनीय एवं पारदर्शी चुनाव प्रणाली बनाने का संकल्प लिया.

    इस बीच, मोइसे की हत्या के मामले में कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन था. गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 कोलंबियाई, पांच हैती नागरिक और तीन हैती-अमेरिकी नागरिक हैं.

    पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने मंगलवार को चार और लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की, जिनमें से कम से कम तीन पुलिस अधिकारी हैं.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में युवती की संदिग्ध मौत, मायके वालों का आरोप दहेज का चलते हुई हत्या
    Next Article लातेहार में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म, शिकायत और शिनाख्त के बावजूद मामला दर्ज नहीं

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.