Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अनुष्का शर्मा बोलीं, सिनेमा और ओटीटी का अस्तित्व एक साथ बरकरार रहेगा
    मनोरंजन

    अनुष्का शर्मा बोलीं, सिनेमा और ओटीटी का अस्तित्व एक साथ बरकरार रहेगा

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा आजकल बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी प्रोडक्शन कंपनी में बनी पहली वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। अनुष्का इसका श्रेय किसी एक चीज को नहीं देना चाहती हैं, बल्कि वह इसे सबकी जीत करार देती हैं।

    अनुष्का ने आईएएनएस के साथ हुई एक बातचीत में बताया, “जब हम इसे बना रहे थे, तब हम यह नहीं सोच रहे थे कि यह सबसे बेहतरीन शो हो, हम बस एक कहानी को बताने का प्रयास कर रहे थे और हम अपनी कहानी के प्रति सच्चे बने रहना चाहते थे। आज जब शो को इस कदर सराहा जा रहा है कि इसे भारत में अब तक निर्मित सबसे बेहतरीन शो बतलाया जा रहा है, तो यह हमें खुशी का एहसास दिलाता है।”

    उन्होंने आगे कहा कि वह और उनके भाई कार्नेश शुरू से हमेशा दुनिया भर में हो रहे तमाम तरह के कार्यों से प्रेरित रहे हैं। अनुष्का ने बताया, “ओटीटी प्लेटफॉर्म आपको इस बात की अनुमति देता है कि आयरलैंड, टर्की, अमेरिका, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में बनाई जा रही कहानियों से आप एक तरह का आईडिया ले सकें।

    इससे आप दुनिया भर के कहानीकारों के कार्यों को आसानी से देख पाते हैं और इनसे हम बेहद प्रेरित भी होते हैं और ऐसी ही किसी कहानी को बनाने की इच्छा हममें भी पैदा होती है, जिससे लोग भी आगे चलकर प्रेरणा ले सकते हैं।”अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी इससे पहले ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। उनका कहना है कि उन्होंने डिजिटल की रोमांचक दुनिया में इसलिए कदम रखा क्योंकि यह फिल्मकारों को खुद को खुलकर बयां करने की इजाजत देती है।

    अनुष्का ने बताया, “मैं ओटीटी प्लेटाफॉर्म को फिल्मकारों के लिए एक अवसर के तौर पर देखती हूं, जिसमें आप अनोखी कहानियों को शो के साथ एक लंबे प्रारूप में पेश कर सकते हैं, ऐसा आप फिल्म के साथ नहीं कर सकते हैं। कभी-कभी आप कहानी की हर एक बारीकि को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की चाह रखते हैं, ऐसे में यह मंच आपको खुद को खुलकर बयां करने की अनुमति देता है और ऐसा इसकी प्रकृति और दर्शकों के चलते है।”

    #Entertainment news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान खुराना बोले, मेरी फिल्मों का साउथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जानकर अभिभूत हूं
    Next Article अक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शुरू की शूटिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.