Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»56 एकड़ जमीन विवाद में पूर्व नक्सली पुनय उरांव समेत छह को अग्रिम जमानत
    झारखंड

    56 एकड़ जमीन विवाद में पूर्व नक्सली पुनय उरांव समेत छह को अग्रिम जमानत

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व नक्सली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लापुंग थाना क्षेत्र के कोयनरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के मामले में कोर्ट ने पूर्व नक्सली पुनय उरांव उर्फ पवन समेत छह लोगों को अग्रिम जमानत दे दी है।

    अपर न्याययुक्त संजीव झा की अदालत ने पुनय उरांव, बोने उरांव, चामा उरांव, सुमेश भगत, अनिल मुंडा और श्रवण उरांव को राहत दी। इनकी ओर से अधिवक्ता ईश्वर दयाल ने पक्ष रखा।

    क्या है मामला

    कोयनरा गांव में 56 एकड़ जमीन को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि यह जमीन उन्हें रातू महाराज द्वारा खेती के लिए दी गई थी। इसी मुद्दे को लेकर 3 जून को ग्रामसभा बुलाई गई थी, जिसका नेतृत्व पुनय उरांव कर रहे थे।

    पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण घायल

    ग्रामसभा की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान झड़प हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक ग्रामीण को गोली लगी।

    प्राथमिकी और जांच

    घटना के बाद लापुंग थाना में पुनय उरांव समेत 56 नामजद और लगभग 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें एक मामला जमीन के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर विष्णु लोहार की ओर से दर्ज कराया गया था। पुनय उरांव पर ग्रामीणों को उकसाने, पुलिस पर हमला करवाने और हिंसा फैलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Also Read : बिहार के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, मां जानकी मंदिर निर्माण की रखेंगे आधारशिला

     

    अग्रिम जमानत अदालत का फैसला ईश्वर दयाल ग्रामसभा झड़प ग्रामीण घायल ग्रामीण प्रदर्शन जमीन विवाद झारखंड कोर्ट झारखंड पुलिस झारखंड समाचार नक्सली गतिविधि पावर ऑफ अटॉर्नी पुनय उरांव पुलिस झड़प पुलिस पर हमला पूर्व नक्सली प्रशासन बनाम ग्रामीण प्राथमिकी दर्ज फायरिंग घटना भूमि आंदोलन भूमि विवाद झारखंड रांची न्यूज लापुंग थाना विष्णु लोहार संजीव झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, 8 अगस्त को अमित शाह रखेंगे आधारशिला
    Next Article एक ही रात दो कारोबारियों से छिनतई, जेवर और चावल व्यवसायी को बनाया निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.