Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मंदिर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, भीड़ ने थाने को घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार
    बिहार

    मंदिर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, भीड़ ने थाने को घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक शिव मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है. आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सन्हौला मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद है. पुलिस के अनुसार, बीती रात एक तालाब के पास स्थित मंदिर में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें मूर्तियों के हाथों को भी खंडित कर दिया गया. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शांति समिति एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्हें रविवार सुबह मूर्तियों के तोड़े जाने की जानकारी मिली, तो वे आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर आगजनी और नारेबाजी करने लगे. उनका कहना है कि मंदिर थाना के बेहद करीब है, और इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने भीड़ के बीच जाकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोग मानने को तैयार नहीं थे. मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है. इस बीच, सन्हौला बाजार सुबह 11 बजे तक बंद रहा और कारोबारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं.

     

    असामाजिक तत्व आक्रोश आगजनी कारोबारियों क्षतिग्रस्त गणमान्य व्यक्ति गिरफ्तारी थानाध्यक्ष दुकानें बंद नारेबाजी पटना पुलिस पुलिस बल प्रतिमाओं बाजार बंद भागलपुर मामला दर्ज विधि व्यवस्था शांति समिति शिव मंदिर सन्हौला हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेन मार्केट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर हुईं राख
    Next Article Jharkhand Election 2024: नीरा यादव को भाजपा ने दिया तीसरी बार टिकट

    Related Posts

    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.