Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»सूर्यकुमार यादव के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के बनाए गए कप्तान
    खेल-सिनेमा

    सूर्यकुमार यादव के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के बनाए गए कप्तान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सोमवार को आईसीसी ने वर्ष 2023 की बेस्ट टी-20 टीम का ऐलान किया है. इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं टी-20 क्रिकेट के सबसे धाकड़ प्लेयर माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा बनाई गई इस टीम में सूर्य के अलावा स्पिनर रवि बिश्नोई, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है. वहीं टीम में रोहित शर्मा और कोहली को जगह नहीं मिली है.

    बता दें कि सूर्यकुमार यादव का सितारा टी20 क्रिकेट में खूब चमका है. वर्ष 2023 में सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपने ओर आकर्षित किया है. सूर्यकुमार यादव ने 2023 में 18 मैचों में 733 रन बनाए जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया था. हालांकि इस टीम में पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. वहीं निचली रैंकिंग वाली टीम जिम्बाब्वे से दो खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. ऑल राउंडर सिकंदर रजा और रिचर्ड नगारवा इस टी20 टीम में शामिल किए गए हैं. टीम में युगांडा के अल्पेश रमजानी को भी शामिल किया गया है.

    इस प्रकार है आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर: 

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, फिल साल्ट, निकोलस पूरन, मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड नगारवा, अर्शदीप सिंह.

    ये भी पढ़ें: संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही असम की तानाशाह सरकार : राजेश ठाकुर

    अर्शदीप सिंह अल्पेश रमजानी आईसीसी आज की खबर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ऑस्ट्रेलिया कप्तान करंट न्यूज जोहार लाइव टी-20 डेली न्यूज ताजा खबर नई दिल्ली निकोलस पूरन न्यूज हेडलाइन फिल साल्ट भारत मार्क अडायर मार्क चैपमैन मुख्य समाचार यशस्वी जयसवाल रवि बिश्नोई रिचर्ड नगारवा लेटेस्ट न्यूज सिकंदर रजा सिटी न्यूज सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव (कप्तान) स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ घरों में लगाया जाएगा रूफटॉप सोलर पैनल
    Next Article गिरिडीह में जुलूस पर पथराव, आरएसएस के प्रचारक पर हमला

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.