Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर से पुणे और हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन की घोषणा
    बिहार

    मुजफ्फरपुर से पुणे और हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुजफ्फरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले से हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन की घोषणा के बाद अब एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही मुजफ्फरपुर से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, साप्ताहिक ट्रेन 05289 (मुजफ्फरपुर-पुणे) की जगह अब अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही, दूसरी रैक (05293) जो वर्तमान में स्टैंडबाय पर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर खड़ी है, उसे मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-हैदराबाद रूट पर चलाने की योजना है। इस ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

    हालांकि, मेंटेनेंस को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। मुजफ्फरपुर में वाशिंग पिट की कमी के कारण रेल कर्मियों को मोतिहारी वाली अमृत भारत ट्रेन की मेंटेनेंस में परेशानी हो रही है। दो नई अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन से यह समस्या और बढ़ सकती है। दो महीने पहले एक वाशिंग पिट को ठीक करने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह कार्य अधूरा रह गया। अब समस्तीपुर रेल मंडल 1 सितंबर से इस दिशा में रणनीति तैयार करेगा, ताकि ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

    रात्रि ट्रेनों की बहाली का प्रस्ताव

    कोरोना काल में बंद की गईं रात्रि मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे ने भेजा है। खासकर मुजफ्फरपुर से छपरा-सिवान और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी-नरकटियागंज रूट पर पिछले पांच वर्षों से रात्रि ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों को रातभर स्टेशन पर रुकना पड़ता है या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे के इस कदम से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : बिहार में ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर चलेगा डंडा, वाहन मालिक भी अब जिम्मेदार

    Amrit Bharat train announced from Muzaffarpur to Pune and Hyderabad Announcement of Amrit Bharat train from Muzaffarpur to Pune and Hyderabad rail facilities will be expanded मुजफ्फरपुर से पुणे और हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन की घोषणा रेल सुविधाओं में होगा विस्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर चलेगा डंडा, वाहन मालिक भी अब जिम्मेदार
    Next Article कन्नूर में देसी बम विस्फोट, एक की मौ’त, कई घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.