Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कन्नूर में देसी बम विस्फोट, एक की मौ’त, कई घायल
    देश

    कन्नूर में देसी बम विस्फोट, एक की मौ’त, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विस्फोट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केरल के कन्नूर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक मकान में हुए शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका देसी बम के निर्माण के दौरान हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मौके पर मौजूद व्यक्ति के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जबकि आस-पास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

    मकान पूरी तरह ढहा, आसपास के लोग भी जख्मी

    विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। पड़ोस में रहने वाले कई लोग भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ता, साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

    पट्टे पर लिया गया था मकान

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मकान कीझारा गोविंदन नामक व्यक्ति का है, जिसने इसे पय्यानूर के दो लोगों को किराए पर दिया था। दोनों किरायेदार स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके के वक्त घर में कितने लोग मौजूद थे और घायलों की स्थिति क्या है। मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

    कन्नूर में पहले भी सामने आए हैं अवैध बम बनाने के मामले

    • गौरतलब है कि कन्नूर जिला पहले भी अवैध बम निर्माण और उससे जुड़े हादसों को लेकर सुर्खियों में रहा है।
    • अप्रैल 2024 में पनूर इलाके में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक कार्यकर्ता की मौत देसी बम विस्फोट में हो चुकी है।
    • वहीं थालास्सेरी में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत तब हुई जब उन्होंने एक निर्जन स्थान पर पड़े स्टील बम को गलती से उठा लिया।

    पुलिस कर रही गहन जांच

    पुलिस का मानना है कि घटना देसी बम बनाते समय दुर्घटनावश हुई। जांच में जुटी टीमें अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि किरायेदार किस उद्देश्य से बम बना रहे थे, और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जांच पूरी होने तक इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मलबे की छानबीन की जा रही है।

     

    CPM कार्यकर्ता मौत Desi Bomb Accident Kannur Explosion Kerala Bomb Blast PDIY विस्फोट अवैध बम निर्माण कन्नूर विस्फोट कन्नूर हादसा 2025 किराए का मकान धमाका केरल पुलिस जांच केरल बम हादसा थालास्सेरी बम हादसा देसी बम विस्फोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर से पुणे और हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन की घोषणा
    Next Article पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए किया आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.