Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बैंक जा रहे वृद्ध दंपती को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, पति की मौ’त
    क्राइम

    बैंक जा रहे वृद्ध दंपती को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, पति की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अज्ञात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : बिहार के सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास आज यानी शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें वृद्ध दंपती को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 55 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभावती देवी बेतरह जख्मी हो गईं. हादसे के वक्त दोनों पति-पत्नी वृद्धा पेंशन के कार्य से छपिया स्थित बैंक जा रहे थे.

    मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर बिंदवाल गांव निवासी पारस प्रसाद और उनकी पत्नी प्रभावती देवी ई-रिक्शा से छपिया बैंक जा रहे थे. जैसे ही दोनों ई-रिक्शा से उतर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने पारस प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं, प्रभावती देवी का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    गांव में शोक की लहर

    बता दें कि पारस प्रसाद अपने गांव में बांस की टोकरियां बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनका स्वभाव सरल और मेहनती था. उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि शनिवार को बैंक बंद है. यदि यह जानकारी पहले से होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था.

    पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

    हुसैनगंज थानाप्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

    Also Read : झारखंड में सस्ती होगी शराब, लगभग आधी होगी कीमत

    Accident Bihar news Chhapiya critical condition Declared Dead E Rickshaw hospital Hussainganj injured local people Paras Prasad pension work Prabhawati Devi Road Accident Siwan siwan accident siwan news Siwan Sadar Hospital speeding vehicle treatment अस्पताल इलाज ई रिक्शा छपिया जख्मी तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना नाजुक हालत पारस प्रसाद पेंशन कार्य प्रभावती देवी मृत घोषित सड़क हादसा सिवान सिवान सदर अस्पताल स्थानीय लोग हुसैनगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड का लोकतंत्र है बेहद मजबूत, सुरक्षित तरीके से हो रहा EVM से चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article इस दिन मनाया जायेगा सतुआनी और जुड़ शीतल पर्व

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.