Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड का लोकतंत्र है बेहद मजबूत, सुरक्षित तरीके से हो रहा EVM से चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त
    झारखंड

    झारखंड का लोकतंत्र है बेहद मजबूत, सुरक्षित तरीके से हो रहा EVM से चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ज्ञानेश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन रामगढ़ पहुंचकर झारखंड की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र बेहद मजबूत है और मतदाता बढ़-चढ़कर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते हैं।

    ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में ईवीएम से होने वाला चुनाव पूरी तरह सुरक्षित है। इसे हैक नहीं किया जा सकता और इस पर किसी तरह का सवाल नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने ‘जोहार’ शब्द से झारखंड के मतदाताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि राज्य की डेमोक्रेसी बेहद सशक्त है और यहां के मतदाता जागरूक हैं।

    इस दौरान उनके साथ झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि, सहायक निर्वाचन आयुक्त डॉ. नेहा, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया पर कोई आपत्ति नहीं

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी योग्य नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए अधिकारी सजग हैं। बूथ लेवल ऑफिसर और जिला प्रशासन समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते राज्य में वोटर लिस्ट या चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

    उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में सभी पक्षों की सहमति ली जाती है। राजनीतिक दलों को भी पोलिंग एजेंट रखने का पूरा अधिकार है।

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा

    अपने रामगढ़ प्रवास के दौरान ज्ञानेश कुमार ने रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा धार्मिक और व्यक्तिगत थी, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। उन्होंने मां से शांतिपूर्ण और सफल चुनाव की कामना की।

    ज्ञानेश कुमार

    वॉलंटियर्स और बीएलओ के साथ संवाद

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने रजरप्पा सीसीएल गेस्ट हाउस में चुनाव कार्य में लगे वॉलंटियर्स और बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) से संवाद किया। उन्होंने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक हुए हैं और मतदान प्रतिशत भी संतोषजनक रहा है।

    Also Read : गर्मी में ताजगी का तोहफा है ये फल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

    Aware Voters Chief Election Commissioner democracy Democratic system Election Commission Election Commission of India Election security Electoral Process EVM EVM Hacking Gyanesh Kumar India jharkhand Jharkhand Democracy Jharkhand visit Johar Ramgarh Strong Democracy Voter Participation Voters ईवीएम ईवीएम हैकिंग चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया चुनाव सुरक्षा चुनावी भागीदारी जागरूक मतदाता जोहार ज्ञानेश कुमार झारखंड झारखंड दौरा झारखंड लोकतंत्र भारत भारतीय निर्वाचन आयोग मजबूत लोकतंत्र मतदाता मुख्य चुनाव आयुक्त रामगढ़ लोकतंत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुनीत शर्मा को बनाया गया कांग्रेस का राज्य स्तरीय कनेक्ट सेंटर प्रभारी
    Next Article बैंक जा रहे वृद्ध दंपती को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, पति की मौ’त

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.