Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में सस्ती होगी शराब, लगभग आधी होगी कीमत
    झारखंड

    झारखंड में सस्ती होगी शराब, लगभग आधी होगी कीमत

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शराब पीने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार शराब पर लगने वाले वैट (मूल्य वर्धित कर) को 75 प्रतिशत से घटाकर मात्र 5 प्रतिशत करने की तैयारी कर रही है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है. जिसे वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल चुकी है. यह प्रस्ताव अब जल्द ही कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा.

    अब बढ़ेगा राजस्व

    उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि झारखंड को पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, क्योंकि वहां शराब पर वैट बहुत कम है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इन राज्यों से शराब खरीदकर झारखंड लाते थे. जिससे राज्य के राजस्व में कमी आ रही थी. मंत्री ने बताया कि अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही यह लागू कर दिया जाएगा.

    4500 करोड़ के राजस्व की उम्मीद

    विभाग को उम्मीद है कि वैट में भारी कटौती से शराब की बिक्री में जबरदस्त इजाफा होगा. मिली जानकारी के अनुसार 70 प्रतिशत की कटौती से राज्य की आमदनी में भारी वृद्धि होगी. पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार को शराब बिक्री से 2700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में ही 1400 करोड़ रुपये की आमदनी हो चुकी है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरे साल में 4500 करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

    कीमत में होगी भारी गिरावट

    सूत्रों के अनुसार इस बदलाव के बाद जो शराब अभी ₹5000 में मिलती है, उसकी कीमत घटकर लगभग ₹3200 हो जाएगी. यानी शराब पर करीब ₹1800 तक की बचत हो सकती है. राज्य सरकार इस निर्णय से न केवल अवैध शराब कारोबार को रोकना चाहती है, बल्कि राजस्व में भी भारी वृद्धि की संभावनाएं देख रही है. अब सभी की नजरें आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं. जहां इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलनी है.

    Also Read : “एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी

    #Jharkhand News economic policy Excise Department Illegal Liquor jharkhand Jharkhand cabinet Jharkhand Government Jharkhand news Johar Live johar live news Latest news liquor liquor policy 2025 liquor prices liquor sales liquor tax Liquor will be cheaper in Jharkhand Local News price will be almost half revenue increase VAT reduction Yogendra Prasad अवैध शराब आर्थिक नीति उत्पाद विभाग झारखंड झारखंड कैबिनेट झारखंड में सस्ती होगी शराब झारखंड समाचार झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद राजस्व वृद्धि लगभग आधी होगी कीमत वैट कटौती शराब शराब की कीमत शराब नीति 2025 शराब पर टैक्स शराब बिक्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी
    Next Article सुनीत शर्मा को बनाया गया कांग्रेस का राज्य स्तरीय कनेक्ट सेंटर प्रभारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.