Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अमन सिंह का शूटर चंदन यादव को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    अमन सिंह का शूटर चंदन यादव को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/धनबाद। धनबाद पुलिस अमन सिंह गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उसके गुर्गों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में यूपी से अमन सिंह के खास शूटर चंदन यादव उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया है। धनबाद लाकर लगातार उससे पूछताछ की जा रही है. कई थाना की पुलिस चंदन से पूछताछ कर चुकी है. चंदन ने धनबाद जिले के कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    चंदन यादव ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2022 को झरिया में टायर व्यवसायी रंजीत साव हत्याकांड में वह शामिल था। उसके साथ यूपी आजमगढ़ का दिनेश कुमार गौड, आशीष रंजन व वैभव भी था। घटना के बाद झरिया के सुशील सिंह ने पहले आशीष और वैभव को बोकारो पहुंचा दिया। उसके बाद चंदन और अमर दूसरी तरफ चले गये। सुशील सिंह घटना के पहले चंदन और वैभव को अपने घर में रख कर पूरी रेकी करायी थी।

    चंदन के अनुसार कतरास रानी बाजार में रहने वाला कोयला कारोबारी अभय सिंह के घर पर फायरिंग की घटना को उसने अंजाम दिया था. उसके बाद उसके होटल पर गोली चलायी थी। पूरा काम अमन सिंह के इशारे पर किया जा रहा था। वहीं कोयला कारोबारी राजेश गुप्ता के घर पर भी रंगदारी के लिए उसने खुद फायरिंग की थी। वह धनबाद में भी वह कई फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है।

    चंदन ने बताया कि दिनेश कुमार गौड़ (अभी जेल में बंद) ने ही गुजरात के भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया था। यह काम भी अमन सिंह ने सौंपा था. उसके कहने पर दिनेश अपने साथियों के साथ जाकर घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया।

    चंदन यादव यूपी का रहने वाला है, लेकिन कतरास में भी इसका घर है. दो साल तक जेल में रहा और उसी दौरान अमन सिंह से दोस्ती हुई. उसके बाद वह अमन के लिए काम करने लगा. उसने बताया कि कई घटनाओं के बाद भी पुलिस को उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी. अभी धनबाद पुलिस ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया था, उसके पहले ही मैंने अपना अफवाह उड़ा दी थी कि यूपी के एसटीएफ मुझे गिरफ्तार कर लिया है और में छिपा रहा।

    दो माह पहले चंद्रपुरा प्रमुख के पति मो सनाउल्लाह से फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. चंदन ने बताया कि अमन के कहने पर रंगदारी के लिए मैंने ही फोन किया था. अमन ने कहा था कि सनाउल्लाह प्लांट कटिंग का काम देख रहा है. उससे पूरे काम का 10 प्रतिशत रंगदारी मांगना है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article एनआईए ने हंदवाडा में आतंकी फंडिंग मामले में तीन अचल संपत्ति को कुर्क किया

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.