Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी, बगावत के 14 दिन बाद अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल सहित कई विधयक शरद पवार से की मुलाकात
    देश

    महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी, बगावत के 14 दिन बाद अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल सहित कई विधयक शरद पवार से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी हलचल अभी थमी नहीं है। एक के बाद एक खबरें सियासी गलियारों से आती रहती है। महाराष्ट की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच एक और बड़ी खबर सामने आयी है। इसी बीच, खबर सामने आई है कि अजित पवार गुट के विधायक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। सेंटर में पहुंचने वालों में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अदिति तटकरे, हसन मशरिफ सहित कई विधायक शामिल हैं।

    सुप्रिया सुले का आया कॉल

    महाराष्ट्र में एनसीपी में फूट के बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं। बगावत के 14 दिन बाद उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रमुख नेताओं को तत्काल तलब किया गया है। शरद गुट के नेता जयंत पाटिल ने बताया कि मुझे सुप्रिया सुले (शरद पवार की बेटी) का कॉल आया है। उन्होंने कहा है कि शरद पवार ने तत्काल वाईबी चव्हाण प्रतिष्ठान पहुंचने के लिए कहा है।

    2 जुलाई को एनसीपी से बगावत

    उन्होंने कहा, शरद पवार ने एक कदम उठाया है। अभी तक मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अजीत पवार और बाकी विधायक क्यों आए हैं। बताते हैं कि इस बैठक में बागी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल भी पहुंचे हैं। बता दें कि 2 जुलाई को महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक नया मोड़ आया था। अजित के नेतृत्व में एनसीपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी थी और एनडीए में शामिल हो गए थे। अजित समेत 9 विधायक सरकार में शामिल हो गए थे। अजित डिप्टी सीएम बने थे।

    दो दिन पहले चाची से मिलने घर गए थे अजित

    बता दें कि अजित पवार दो दिन पहले ही शरद पवार के घर पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात चाचा शरद पवार और छोटी बहन सुप्रिया सुले से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में अजित पवार ने मुलाकात की वजह बताई थी। अजित का कहना था कि वे अपनी चाची (प्रतिभा पवार) से मिलने और उनका स्वास्थ्य जानने के लिए गए थे। अजित को अपनी चाची प्रतिभा का करीबी माना जाता है।

    शरद पवार को बताया था प्रेरणास्रोत

    अजित का कहना था कि उन्होंने कहा- यह हमारी परंपरा है कि हम परिवार को महत्व देते हैं, यह मेरे माता-पिता ने सिखाया है। मुझे अपने परिवार से मिलने का अधिकार है। मेरी चाची अस्पताल में थीं, इसलिए मैं उनसे मिलने गया। अंतरात्मा की आवाज ने मुझसे कहा तो मैं मिलने गया। चाचा शरद पवार और सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। पवार साहब ने मुझे शिक्षा विभाग के संबंध में एक लेटर दिया है। ये पत्र 21-22 का है। शरद पवार हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं और आदरणीय भी हैं। मेरे कक्ष में भी उनकी तस्वीर है। उनकी फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Ajit Pawar Chhagan Bhujbal Maharashtra Maharashtra politics mumbai NCP NCP MLA Praful Patel rebellion Sharad Pawar Turmoil continues
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली अध्यादेश पर AAP को मिला कांग्रेस का समर्थन, केंद्र की नीति का किया विरोध
    Next Article Breaking News : न्यूक्लियस हाइट मॉल में फूड सेफ्टी टीम ने मारा छापा, जांच के लिए लैब ले गए सैंपल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.