Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»ऐश्वर्या राय ने दिलायी बाॅलीवुड को अंतरराष्ट्रीय पहचान
    मनोरंजन

    ऐश्वर्या राय ने दिलायी बाॅलीवुड को अंतरराष्ट्रीय पहचान

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने फिल्मों में अभिनेत्रियों के महज शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की परंपरागत सोच को न सिर्फ बदला बल्कि बाॅलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान भी दिलायी।

    ऐश्वर्या का जन्म 01 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया जहां उन्होंने अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी की। बचपन में उनका रूझान वास्तुकार बनने की ओर था लेकिन बाद में उनका रूझान मॉलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया ।

    मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुये रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बन गयीं। इस प्रतियोगिता में उन्हें मिस फोटोजेनिक के खिताब से भी नवाजा गया। प्रतियोगिता को जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया और इस दौरान उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने का मौका मिला।

    वर्ष 1997 में ऐश्वर्या ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत तमिल फिल्म ‘इरूअर’ से की। इसी वर्ष ऐश्वर्या ने बाॅलीवुड में भी कदम रखा और बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ में काम किया। दुर्भाग्य से यह फिल्म टिकट खिड़की पर विफल साबित हुयी। इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या ने एस.शंकर की तमिल फिल्म ‘जीन्स’ में काम किया। इस फिल्म की व्यावसायिक सफलता के बाद ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयीं।

    वर्ष 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऐश्वर्या के सिने कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। सलमान खान और अजय देवगन जैसे मंझे हुये सितारे की मौजूदगी में भी ऐश्वर्या ने फिल्म में ..नंदिनी.. के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये og फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयीं।

    वर्ष 1999 में ही ऐश्वर्या राय को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में ऐश्वर्या ने एक ऐसी ग्रामीण लड़की ..मानसी.. का किरदार निभाया जो पॉप सिंगर बनने का सपना देखा करती है। इस फिल्म ने खासकर अमरीका में टॉप 20 फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये भी नामांकित की गयीं।

    वर्ष 2000 ऐश्वर्या राय के सिने कैरियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म ‘जोश’ प्रदर्शित हुयी जिसमें उन्होंने शाहरूख खान की बहन की भूमिका निभायी। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय की ‘हमारा दिल आपके पास है’ और ‘मोहब्बतें’ जैसी कामयाब फिल्में भी प्रदर्शित हुयीं। वर्ष 2002 में ऐश्वर्या राय को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास.देवदास.पर बनी फिल्म में काम करने का अवसर मिला। संजय लीला भंसाली इसी नाम से बनी फिल्म में ..पारो.. के अपने किरदार से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। इस फिल्म को कांस फिल्म समारोह में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया भी गया।

    वर्ष 2003 में ऐश्वर्या ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नही रही। वर्ष 2004 में ऐश्वर्या को गुरिन्दर चड्ढा की अंग्रेजी फिल्म ‘प्राइड एंड प्रीजुडिस’ और राज कुमार संतोषी की फिल्म ‘खाकी’ में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने सिने कैरियर में पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया जो सिने दर्शको को काफी पसंद आया।

    वर्ष 2004 ऐश्वर्या के सिने कैरियर का उपलब्धियों वाला वर्ष साबित हुआ। उस वर्ष उनके ऐश्वर्य को देखते हुये लंदन के सुप्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। इसी साल अमरीका की सुप्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश्वर्या का नाम शामिल किया।

    वर्ष 2006 में ही ऐश्वर्या ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म धूम के सीक्वेल ‘धूम 2’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से नकारात्मक किरदार निभाया और दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। वर्ष 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुये ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुजारिश’ में काम करने के बाद ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गयीं। ऐश्वर्या ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म जज्बा से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। ऐश्वर्या की वर्ष 2016 में सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल प्रदर्शित हुयी है जिसे टिकट खिड़की पर कामयाबी मिली। वर्ष 2018 में ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान प्रदर्शित हुयी है।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयश कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का किरदार निभायेंगे
    Next Article प्रियंका चोपड़ा फिल्म बैजू बावरा में रणवीर के साथ रोमांस करेंगी !

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.