Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम की धमकी
    देश

    एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम की धमकी

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     New Delhi : दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को धमकी भरा पत्र मिला। फ्लाइट नंबर 2948 के क्रू मेंबर को मिले इस पत्र में लिखा था कि विमान में बम है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और फ्लाइट की तुरंत जांच शुरू की गई।

    एक बार फिर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया के विमान AI-2948 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर पर बम से उड़ाने की धमकी लिखी मिली, फिलहाल जांच में अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है । pic.twitter.com/KrcdwYz5tr

    — गुरु प्रसाद यादव, लखनऊ (@guruprasadyada5) June 27, 2025

    फ्लाइट की सघन जांच, कुछ नहीं मिला

    बम की सूचना के बाद सुरक्षा टीमों ने फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से विमान की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद इस धमकी को हॉक्स कॉल घोषित कर दिया गया यानी यह एक झूठी चेतावनी थी।

    एयर इंडिया की बढ़ती समस्याएं

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याएं सामने आई हैं। इससे विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है।

    अहमदाबाद हादसे ने बढ़ाई चिंता

    कुछ हफ्ते पहले अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-171) उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह हादसा मेडिकल कॉलेज हॉस्टल परिसर में हुआ, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी। यह घटना एयर इंडिया के इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक रही।

    Also Read : पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार सवार आरोपी गिरफ्तार

     

    अहमदाबाद फ्लाइट AI-171 एयर इंडिया एयर इंडिया दुर्घटना एयरपोर्ट न्यूज़ दिल्ली एयरपोर्ट फ्लाइट AI 2948 बम की धमकी भारतीय विमानन विमान हादसा विमानन सुरक्षा सुरक्षा जांच हॉक्स कॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार सवार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article राज्य खाद्य निगम के लेखपाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    Related Posts

    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.