Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में पहली बार AI थर्मल कैमरे, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा : डीएफओ
    झारखंड

    झारखंड में पहली बार AI थर्मल कैमरे, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा : डीएफओ

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एआई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड में पहली बार जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित थर्मल कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने 80 अत्याधुनिक थर्मल एआई कैमरे लगाने की योजना बनाई है। दावा है कि इससे जंगल की आग, अवैध शिकार और हाथियों की गतिविधियों पर अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक नजर रखी जा सकेगी।

    पहले चरण में दलमा में होगी शुरुआत

    सबसे पहले ये कैमरे दलमा वन्यजीव अभयारण्य में लगाए जाएंगे। इसके बाद इन्हें चांडिल और जमशेदपुर जिले के चाकुलिया रेंज में इंस्टॉल किया जाएगा। ये दोनों इलाके हाथी प्रभावित माने जाते हैं, इसलिए यहां इस तकनीक से खास उम्मीदें हैं। कैमरे लगाने से पहले कोयंबटूर से आई विशेषज्ञों की टीम इलाके का सर्वे कर रही है। विभाग का कहना है कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी कैमरे लगा कर चालू कर दिए जाएंगे।

    स्वीडन की तकनीक, धुआं और गर्मी दोनों पकड़ने में सक्षम

    वन विभाग के मुताबिक ये थर्मल एआई कैमरे स्वीडन से मंगाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि जंगल में कहीं भी आग लगते ही उठने वाले धुएं और गर्मी के पैटर्न को ये तुरंत पहचान लेंगे। जैसे ही कैमरे का सेंसर एक्टिव होगा, सायरन बजेगा और एआई सॉफ्टवेयर कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट भेज देगा। यानी आग का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाएगा और वनकर्मी समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकेंगे।

    हाथियों की मूवमेंट पर भी रहेगी नजर

    इन कैमरों में नाइट विज़न की सुविधा है, जिससे अंधेरे में भी हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सकेगी। खास बात यह है कि ये कैमरे हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। चांडिल और चाकुलिया रेंज में अक्सर मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में अगर हाथियों की मूवमेंट की पहले से जानकारी मिल जाए तो गांवों को अलर्ट किया जा सकेगा और टकराव की घटनाएं कम हो सकती हैं।

    अवैध शिकार पर भी लगेगी लगाम

    कैमरे सिर्फ आग या हाथियों तक सीमित नहीं रहेंगे। जंगल में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अवैध शिकार पर भी नजर रखी जाएगी। रात के समय भी अगर कोई मूवमेंट होती है तो कैमरा उसे कैद कर लेगा और तुरंत सूचना देगा।

    10 दिन में पूरा होगा काम : डीएफओ

    डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि झारखंड में पहली बार एआई आधारित थर्मल कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कदम जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को नई दिशा देगा।

    Also Read : होली से पहले घर वापसी बनी सिरदर्द, किराया आसमान पर

    AI Thermal Camera Chakulia Range Chandil Dalma Wildlife Sanctuary forest fire forest security human-elephant conflict Jharkhand Forest Department Smart Forest Technology wildlife conservation एआई थर्मल कैमरा चाकुलिया रेंज चांडिल जंगल की आग जंगल सुरक्षा झारखंड वन विभाग दलमा वन्यजीव अभयारण्य मानव-हाथी संघर्ष वन्यजीव संरक्षण स्मार्ट फॉरेस्ट टेक्नोलॉजी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव रिजल्ट डे : दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद
    Next Article सड़क हादसे के ‘गोल्डन ऑवर’ में मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, झारखंड में शुरू हुई पीएम राहत योजना

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.