Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगर निकाय चुनाव रिजल्ट डे : दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद
    झारखंड

    नगर निकाय चुनाव रिजल्ट डे : दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के विभिन्न जिलों में बने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच वोटों की गिनती जारी है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है। 10 बजे के बाद से रुझान आने लगे और दोपहर तक अधिकांश सीटों के नतीजे साफ होने की उम्मीद है।

    रांची नगर निगम : सबसे बड़ी गिनती, 246 टेबल

    राजधानी रांची में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया। यहां कुल 10 कमरों में 246 टेबल लगाई गई हैं, प्रत्येक कमरे में 25-25 टेबल। गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। किसी को भी बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

    धनबाद मतगणना केंद्र पर हंगामा

    धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र पर सुबह-सुबह तनाव पैदा हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्याशियों के एजेंटों को अंदर जाने से रोका। प्रत्याशी एजेंट बबलू बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रशासन अंतिम समय में नियम बदल रहा है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

    हजारीबाग में छह हॉल में 36 वार्डों की गिनती

    हजारीबाग में कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना चल रही है। कुल 6 हॉल बनाए गए हैं, जहां वार्डवार (1 से 36) गिनती हो रही है। महापौर पद के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि परिणाम में कोई देरी न हो।

    पलामू : पांच निकायों की गिनती एक ही जगह

    पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद और हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर नगर पंचायत की गिनती जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में एक साथ हो रही है।

    कोडरमा में कड़े पहरे के बीच गिनती

    कोडरमा के बागीटांड स्थित माइनिंग कॉलेज में झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और कोडरमा नगर पंचायत की अलग-अलग हॉल में मतगणना जारी है।

    लोहरदगा : कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना

    लोहरदगा नगर परिषद चुनाव की गिनती कुल 24 टेबल में दो राउंड में हो रही है। प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    गुमला और रामगढ़ : दो राउंड की गिनती

    गुमला में 22 टेबल पर दो राउंड में गिनती जारी है। रामगढ़ कॉलेज परिसर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। वार्ड नंबर 1 से 14 तक के अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है।

    गिरिडीह और चतरा : समर्थकों की भारी भीड़

    गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जमा है। चतरा नगर परिषद में तीन राउंड में गिनती होगी। 14 टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती दोपहर तक पूरी होने की उम्मीद है।

    मधुपुर : विस्तृत तैयारी और सुरक्षा

    मधुपुर नगर परिषद की गिनती राजाभिठा महिला महाविद्यालय परिसर में शुरू हुई। 46 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती 10 टेबल पर पांच चक्रों में हो रही है। कुल 30 कर्मियों की तैनाती की गई है। आकस्मिक स्थिति के लिए 50 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मी और अतिरिक्त 69 कर्मी भी तैयार हैं। दो-स्तरीय सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया गया है।

     Also Read : होली से पहले घर वापसी बनी सिरदर्द, किराया आसमान पर

    Chatra Dhanbad ElectionSecurity Giridih gumla Hazaribagh IndiaElections jharkhand Koderma LocalNews Lohardaga Madhupur MunicipalElection2026 palamu Ramgarh ranchi TransparentCounting UrbanPolitics VoteCounting कोडरमा गिरिडीह गुमला चतरा चुनाव सुरक्षा झारखंड धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 पलामू पारदर्शी काउंटिंग भारत चुनाव मधुपुर रांची रामगढ़ लोहरदगा वोट काउंटिंग शहरी राजनीति स्थानीय समाचार हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से पहले घर वापसी बनी सिरदर्द, रेल किराया आसमान पर
    Next Article झारखंड में पहली बार AI थर्मल कैमरे, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा : डीएफओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, रांची में दत्तक ग्रहण की बाधाएं दूर करने पर मंथन

    October 27, 2026
    क्राइम

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.