Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कृषि मंत्री ने बैंक की कम शाखा को लेकर जताई गहरी चिंता, दिये निर्देश
    झारखंड

    कृषि मंत्री ने बैंक की कम शाखा को लेकर जताई गहरी चिंता, दिये निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चान्हों में बैंक की कम शाखा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में क्षेत्र के लोगों को बैंक से संबंधित परेशानियों को लेकर बैठक की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस दौरान बैंक के शाखा में इजाफा करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही 2 लाख रुपए तक की ऋण माफी योजना में आ रही अड़चनों को लेकर बैंक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी KYC को लेकर हो रही है। KYC नहीं होने से क्षेत्र के लोग सरकार की योजना का समय पर लाभ नहीं उठा पा रहे है। बैंक की शाखा चान्हों में कम होने से ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हों प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने मौके पर कहा कि ठंड के इस मौसम में सहायता प्रदान करने का उद्देश्य जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। ये एक छोटा सा प्रयास है जिससे ठिठुरन भरी इस ठंड में उन्हें थोड़ी राहत दी जा सके। जरूरतमंदों को मदद करने की दिशा में सभी को मिलजुल कर पहल करने की जरूरत है।

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रघुनाथपुर पंचायत स्थित कोको आईयो शक्ति पूजा स्थल पर पुनः पहुंच कर मां के चरणों मत्था टेका। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि इसी पवित्र स्थल पर मैंने विगत विधानसभा चुनाव में सफलता की कामना की थी, और मां कोको आईयो की कृपा से यह मन्नत पूरी हुई है। यह स्थान न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि यहां हर श्रद्धालु की मनोकामनायें पूरी होती हैं। साथ ही मां के आशीर्वाद से हर कठिनाई से लड़ने की हिम्मत भी मिलती है।

    Also Read :ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर टारगेट करने वाले गैंग का खुलासा

    Also Read : तीन IPS अधिकारियों को DGP ने नवाजा

    Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey Bank Branch banking services Chano Farmers' Problems government schemes KYC Issues KYC समस्या Loan Waiver Scheme Punjab National Bank Rural Area state government ऋण माफी योजना किसानों की समस्याएं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ग्रामीण क्षेत्र चान्हो पंजाब नेशनल बैंक बैंक शाखा बैंकिंग सेवाएं राज्य सरकार सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC मामले में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प
    Next Article रेल पैसेंजर्स को लूटने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे को खोज रही टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.