Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 5:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»समस्तीपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपी के घर में आग लगाई फिर पत्नी को पीटकर मार डाला
    बिहार

    समस्तीपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपी के घर में आग लगाई फिर पत्नी को पीटकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को जमकर खूनी संघर्ष हुआ. एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पहले तो आरोपी के घर में आग लगा दी और और जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान भीड़ ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की जिसमें आरोपी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. यह सनसनीखेज मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने इलाके का है.

    उप मुखिया पर आरोप

    अहले सुबह लोग ठीक से सोकर जगे भी नहीं थे कि इलाका फायरिंग से थर्रा उठा. पानी बहाने को लेकर रविवार की शाम से शुरू हुए विवाद में आधारपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद हसनैन द्वारा पेशे से किसान युवक श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात के बाद ग्रामीणों का आक्रोश इतना भड़का कि लोगों ने आरोपी उप मुखिया के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी. इस घटना में उप मुखिया के घर के बाहर खड़ी गाड़ी और घर का सामान जलकर खाक हो गया. आक्रोशित लोगों का गुस्सा इतना पर ही नहीं थमा.


    जल निकासी को लेकर हुआ था विवाद

    लोगों ने घर के फर्नीचर को सड़क पर ला करके आग के हवाले कर दिया वहीं हत्या के विरोध में आरोपी उप मुखिया के परिवार के लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की गई. इस घटना में आरोपी उप मुखिया की पत्नी सनोवर खातून की मौके पर ही मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के वजह से मृतक श्रवण कुमार के घर पर काफी जलभराव हो गया था जिसे हटाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते को काटकर एक पाइप लगाया गया. इसका विरोध उप मुखिया के द्वारा किया गया था.


    पहले धमकाया फिर गोली मारकर ले ली जान

    रविवार की शाम में उप मुखिया द्वारा धमकी दी गई कि गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी जिसके बाद सोमवार की सुबह जब श्रवण कुमार चाय पीने के लिए चौक की तरफ गया उसी दौरान उप मुखिया के द्वारा फायरिंग की गई जिसमें गोली श्रवण कुमार को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली मारकर हत्या और हंगामे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सदर एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर और सदर डीएसपी प्रतिश कुमार मौके पर पहुंचे और सड़क जाम और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

    कैंप कर रही पुलिस

    पुलिस ने साथ ही दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना पर मौके पर समस्तीपुर जिला अधिकारी शशांक शुभंकर और दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. हत्या का मुख्य आरोपी घटना के बाद मौके से फरार है. इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि जो भी मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज में एसपी ने दिया थानेदारों को दो-दो सौ पौधे लगाने का टास्क, साथ ही देखभाल की पूरी जिम्मेदारी भी…
    Next Article ATS तलाश रही मास्टर माइंड सुफियान को, अहम सुराग मिले

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: भागलपुर ‘रेड जोन’, पोल्ट्री फार्म सील

    April 27, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.