Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, ‘नो रूम’ की स्थिति
    झारखंड

    होली के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, ‘नो रूम’ की स्थिति

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : होली खत्म होते ही झारखंड के बड़े शहरों से अपने घर लौटे लोग अब वापस महानगरों की ओर लौटने लगे हैं। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। झारखंड से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या साफ दिखाई पड़ रही है।

    ‘नो रूम’ और लंबी वेटिंग सूची

    कई ट्रेनों के डिब्बे खचाखच भरे हुए हैं और अधिकांश ट्रेनों में ‘नो रूम अवेलेबल’ की स्थिति बनी हुई है। कुछ ट्रेनों में 200 से अधिक की वेटिंग सूची भी देखी जा रही है। उदाहरण के लिए, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (20817) की 3A श्रेणी में 7 मार्च को 42, 14 मार्च को 34 और 21 मार्च को 15 वेटिंग दर्ज की गई। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20839) में 7 मार्च को ‘रिग्रेट’ की स्थिति थी, जबकि 11 मार्च को 7 और 14 मार्च को 20 वेटिंग थी। पूरी-आनंद विहार एक्सप्रेस (12801) में 9 मार्च तक स्लीपर क्लास में सीटें ‘रिग्रेट’ हो चुकी हैं। हावड़ा-कालका मेल एक्सप्रेस (12311) में स्लीपर क्लास में सीटें 10 मार्च तक ‘रिग्रेट’ थी और 3A में 100 से अधिक वेटिंग थी। हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (12321) में स्लीपर क्लास में 200 से अधिक और 3A में 70 से अधिक वेटिंग सूची दर्ज की गई।

    रेलवे ने पहले से की तैयारी

    धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अप्रैल तक किया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने बड़े शहरों से झारखंड और बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 5 दर्जन विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों के चलते यात्रियों को भारी भीड़ और वेटिंग के बावजूद काफी हद तक राहत मिल रही है।

    Also Read : झारखंड में ई-सम्मन व्यवस्था लागू करने की तैयारी, जिलों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश

    Crowd in trains Holi Special Holi Yatra Indian Railways Jharkhand Railway Division Mail Express Pardeshi Yatri Rajdhani Express special train waiting list झारखंड रेल मंडल ट्रेनों में भीड़ परदेशी यात्री भारतीय रेलवे मेल एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस वेटिंग लिस्ट स्पेशल ट्रेन होली यात्रा होली स्पेशल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ई-सम्मन व्यवस्था लागू करने की तैयारी, जिलों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश
    Next Article गिरिडीह में धड़ल्ले से चल रहा अवैध पत्थर खनन, प्रतिबंध के बावजूद काम जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.