Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के 8 विकेट से मुकाबला जीतते ही भारत T20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
    खेल

    AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के 8 विकेट से मुकाबला जीतते ही भारत T20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अबु धाबी: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद भी खत्म हो गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया. टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे के बीच 56 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. जीत के साथ ही कीवी टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.

    छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए. इस दौरान, डेरिल मिचेल (17) रन बनाकर मुजीब के शिकार बन गए. इसके बाद, सलामी जोड़ी के रूप में आए मार्टिल गुप्टिल भी चार चौके की मदद से 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन पहुंच गया.

    तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने मिलकर अच्छी साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों संयम से खेलते हुए सिंगर डबल्स के साथ रन बनाए, जिससे 15 ओवरों में टीम ने 2 विकेट खोकर 100 का आंकड़ा छू लिया.

    इसके बाद कप्तान विलियमन ने तीन चौके की मदद से 42 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए और कॉनवे ने चार चौके की मदद से 32 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया.

    इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान को शुरू आत में कीवी के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए, जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए. इस दौरान, हजरतुल्लाह जजई (2), मोहम्मद शहजाद (4) और रहमानुल्लाह गुरबाजी (6) रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए.

    चौथे और पांचवे नंबर पर आए गुलबदीन नायब और नजीबुल्लाह जदरान ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस बीच, जदरान एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 15 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद, टीम ने 10 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 56 रन जोड़े.

    छठे नंबर पर कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने मिलकर पारी को संभाला. इस दौरान जदरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में चार विकेट पर 91 रन बने. इस बीच, दोनों ने मिलकर 48 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की. फिर जदरान ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए.

    इसके बाद, कप्तान नबी (14) और करीम जनत (2) भी जल्द ही चलते बने. आखिर के ओवरों में राशिद खान (3) और मुजीब उर रहमान (0) की रनों की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 125 रन पर पहुंच सका.

    न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं, टिम साउदी ने दो सफलताएं अपने नाम की, जबकि जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में खरकई नदी में डूबने से एक की मौत:छठ के लिए पानी लेने गया था व्यक्ति
    Next Article आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ

    Related Posts

    खेल

    गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    May 17, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की तीन बेटियों ने किया कमाल, भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ चयन

    May 12, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.