Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एरोबिक बायो टॉयलेट से नहीं होगा पॉल्यूशन, 3 करोड़ की लागत से कराया गया निर्माण
    झारखंड

    एरोबिक बायो टॉयलेट से नहीं होगा पॉल्यूशन, 3 करोड़ की लागत से कराया गया निर्माण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2024Updated:January 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य सरकार की पहल पर रांची नगर निगम ने शहर में तीन जगहों पर 3 करोड़ की लागत से तीन एरोबिक बायो टॉयलेट्स का निर्माण कराया है. जिसका उद्घाटन मंगलवार 9 जनवरी को लोकसभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक रांची सीपी सिंह ने किया. ये टॉयलेट मोरहाबादी स्थित निबंधन कार्यालय के समीप, अटल स्मृति वेंडर मार्केट के समीप और आईटीआई बस स्टैंड में बनाए गए है. जल्द ही एक और एरोबिक बायो टॉयलेट का निर्माण बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा बस स्टैंड में कराया जाएगा. इस टॉयलेट की खासियत यह है कि इससे पॉल्यूशन नहीं होता और वेस्ट मैटेरियल को केमिकल डालकर पानी में तब्दील किया जा सकता है.

    किसमें क्या है सुविधा

    बता दें मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एरोबिक बायो टॉयलेट में छह पुरुष और दो महिला टॉयलेट की सुविधा है. इसी प्रकार आईटीआई बस स्टैंड और अटल वेंडर मार्केट के समीप निर्मित टॉयलेट में चार पुरुष व दो महिला टॉयलेट की सुविधा दी गई है. एरोबिक बायो टॉयलेट दुर्गन्ध रहित व मीथेन गैस रहित है. इसमें कुछ ही समय में मल-मूत्र पानी में तब्दील हो जाएगा. इस तरह के बायो टॉयलेट में सीवरेज लाइन या टंकी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है. इस टॉयलेट की खासियत यह है कि इससे पॉल्यूशन नहीं होता. टॉयलेट के नीचे बायो डाइजेस्टर कंटेनर लगा होता है, जिसमें एनएरोविक बैक्टीरिया होता है. यह बैक्टीरिया मल को पानी और गैस में बदल देता है. पूरी प्रक्रिया के बाद सिर्फ मिथेन गैस और पानी ही रह जाता है. जिसे रीसाइक्लिंग कर शौचालय या बागवानी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे दुर्गंध भी नहीं आती और सदैव स्वच्छ भी रहता है. बायो टॉयलेट में यूरिन को स्टोर करने के लिए टैंक लगाए गए हैं. इसमें केमिकल डालकर यूरिन को पानी में कन्वर्ट कर दिया जाएगा.

    ये रहे मौजूद

    उप प्रशासक रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ अन्य मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    आईटीआई बस स्टैंड आज की खबर एरोबिक बायो टॉयलेट्स करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड टॉयलेट डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रांची नगर निगम राज्य सरकार राज्यसभा सांसद महुआ माजी लेटेस्ट न्यूज लोकसभा सांसद संजय सेठ विधायक रांची सीपी सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से मिले सांसद खीरू महतो, नीतीश की जोहार यात्रा से कराया अवगत
    Next Article 4 पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए मिलेगा झारखंड राज्यपाल पदक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.