Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान
    झारखंड

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने शिकायतों के आधार पर पुराने होमगार्डों को हटा दिया है। उनकी जगह आज शुक्रवार से 9 नए गृह रक्षकों की तैनाती कर दी गई है। पिछले कुछ समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से लिया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह ही सभी पुराने गृह रक्षकों को बदलने का निर्णय लिया गया था। नए जवानों की तैनाती के बाद एसडीएम ने खुद उनकी ब्रीफिंग की और उन्हें पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

    पुलिस और कंट्रोल रूम से रहेगा सीधा संपर्क

    सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अस्पताल प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अब अस्पताल प्रबंधन लगातार पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय थाना के संपर्क में रहेगा। साथ ही हर शिफ्ट के लिए स्पष्ट रोस्टर तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और कानून-व्यवस्था को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित और बेहतर माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामानी, अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, थाना प्रभारी सुनील तिवारी, उप निरीक्षक अविनाश कुमार और होमगार्ड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    #BreakingNews #DistrictAdministration #GarhwaNews #HomeGuard #HospitalSecurity #PublicSafety #SadarHospital #SDMInspection #SecurityUpdate Garhwa JharkhandNews LocalNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Latest Posts

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.