Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : बैंक डकैती, चोरी और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए खूंटी पुलिस ने पहली बार जिलेभर में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सतर्क’ चलाया। एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के 55 बैंक शाखाओं का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन जांच की और जहां कमियां मिलीं, वहां बैंक प्रबंधन को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस के इस अभियान के तहत जिले के अलग-अलग इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता, बैंक के प्रवेश और निकास मार्ग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी समेत कई महत्वपूर्ण पहलुओं को परखा गया।

    पुलिस अधिकारियों ने यह भी देखा कि बैंक परिसर में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं। कई शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था में खामियां सामने आईं। कहीं कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे थे तो कहीं सुरक्षा उपकरणों को अपडेट करने की जरूरत महसूस की गई। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग का कहना है कि यह अभियान सिर्फ औपचारिक जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से बैंकिंग संस्थानों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आम ग्राहकों में भी भरोसा बढ़ेगा।

    Also Read : गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    'Operation Satark' Launched for the First Time in Khunti; Police Scrutinize Security Arrangements of 55 Banks 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था खंगाली खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’ पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत
    Next Article गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.