Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, 15 टीमें 16 गावों में करेगी सर्वे
    झारखंड

    गोड्डा में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, 15 टीमें 16 गावों में करेगी सर्वे

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2023Updated:November 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा : 7 बच्चों की मौत से सुंदर पहाड़ी प्रखंड में दहशत का माहौल है. अज्ञात बीमारी से उनकी मौत हो गई है. इसके बाद बड़ा सिंदरी पंचायत में अज्ञात बीमारी का डर लोगों को सता रहा है. इतना ही नहीं लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगला नंबर किसका होगा. हालांकि 7 बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है. वहीं 15 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें 16 गांवों में जाकर सर्वे करेगी. वहीं बच्चों की मौत का कारण पता लगाएगी. बता दें कि सुंदर पहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत में हाहाकार मच गया था. जिसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन रेस हो गया था. प्रभावित गांवों में सभी बीमार बच्चों को बेहतर इलाज व जांच आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

    जांच में निकला मलेरिया

    सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत के कुछ गांवों में मलेरिया रोग से कतिपय व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों के ग्रस्त होने का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से सहयोग से मलेरिया प्रभावित गांवों में रोग के रोकथाम एवं बचाव की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है. गोड्डा डीसी जीशान कमर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 15 मेडिकल टीमों का गठन किया है. जो पंचायत के सभी 16 गांवों का मास सर्वे करेगी. डीसी गोड्डा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुंदरपहाड़ी में स्थिति का जायजा लिया. 15 मेडिकल टीम को रणनीति बनाकर काम करने का निर्देश दिया. प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया रोग के प्रसार को रोकने और पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा. साथ ही किट का वितरण इलाके में किया जा रहा है.

    टीम कर रही लोगों की स्क्रीनिंग

    बढ़ती बीमारी को देखते हुए आयु वर्ग के अनुसार क्लोरोक्यूनेन, प्राइमाक्यूनेन PVऔर PF मलेरिया केसों के मामले में दी जाने वाली चिकित्सकीय सलाह के अनुरूप दवा, ACT किट, मेडिकेटेड मच्छरदानी एवं सामान्य मच्छरदानी बांटे जा रहे है. इसके अतिरिक्त मलेरिया से अलग बुखार जैसे अन्य मामलों के निदान के लिए भी घर-घर जाकर मेडिकल सर्वे करने के बाद दवाएं दी जा रही है. इन गांवों में रहने वाले सभी की स्क्रीनिंग की गई. स्क्रीनिंग में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए बच्चों, बड़ों को मलेरिया रोधी दवाएं दी गईं. जिनमें मलेरिया के लक्षण नहीं मिले उन्हें भी प्रोफाईलैक्सिस दवाएं दी गई.

    एक्शन मोड में  प्रशासन

    • पहाड़िया समुदाय के लोगों को मलेरिया के नियंत्रण एवं बचाव की जानकारी दी गई
    • जिला प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया स्थानीय भाषा में जागरूकता का प्रसार माइकिंग के माध्यम से कराया जा रहा
    • मलेरिया प्रभावित लोगों को पौष्टिक भोजन के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई

    इसे भी पढ़ें: 24 नवंबर से रांची के 305 पंचायत व 53 वार्ड में शुरू होगा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

    7 children died 7 बच्चों की मौत City News Current News Daily News Godda jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Unknown Disease अज्ञात बीमारी आज की खबर करंट न्यूज गोड्डा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछेड़खानी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा
    Next Article हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, बुजुर्ग दंपत्ति घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.