Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»फ्लेक्सी मोड में संचालित होगी अदाणी पावर प्लांट, ईएनओसी करेगा रियल टाइम मॉनिटरिंग
    बिजनेस

    फ्लेक्सी मोड में संचालित होगी अदाणी पावर प्लांट, ईएनओसी करेगा रियल टाइम मॉनिटरिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद: सरकार का रिन्यूएबल एनर्जी को बेस लोड के रूप में बढ़ावा देने का प्लान है जिसका मतलब ये है कि पारंपरिक उर्जा की खपत से पीछे हटना होगा. मतलब साफ है रिन्यूएबल एनर्जी को प्राथमिकता देनी होगी और रिन्यूएबल एनर्जी उत्पन्न नहीं हो रही हो फिर पारंपरिक उर्जा का इस्तेमाल किया जा सकता है. संदेश साफ है, पावर प्लांट अब फ्लेक्सी ऑपरेशन मोड पर काम करें यानी पावर प्लांट को अब रैंप अप और डाउन, स्टार्ट-स्टॉप मोड में संचालित करने के लिए फ्लेक्सी मोड पर इंजीनियर करना होगा. बता दें कि देश के ज्यादातर प्लांट फ्लेक्सी मोड ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए है.  लेकिन अदाणी पावर प्लांट ने इसकी तैयारी अभी से ही शुरु कर दी है. कंपनी अपनी नई यूनिट को फ्लेक्सी मोड में संचालित करने के लिए डिजाइन कर रही है.

    नई यूनिट को फ्लेक्सी मोड में संचालित करने के लिए डिजाइन कर रही है

    अदाणी पावर के एमडी अनिल सरदाना ने कहा कि ‘एक थर्मल प्लांट को बेस लोड ऐसेट के रूप में लगातार संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. हर रैंप के ऊपर और नीचे स्टार्ट-स्टॉप के साथ इसकी लाइफ लाइन प्रभावित होती है. चूंकि थर्मल प्लांटों के लिए संतुलन भार को पूरा करना जरुरी है और बेस लोड को रिन्यूएबल सोर्स के माध्यम से पूरा किया जाना है. मांग के अनुसार दिन के दौरान उत्पादन को कई बार ऊपर या नीचे बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है. इससे हमारे उपकरणों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, इसे कम करने के लिए, कंपनी अपनी नई यूनिट को फ्लेक्सी मोड में संचालित करने के लिए डिजाइन कर रही है जबकि मौजूदा इकाइयों को भी फिर से इंजीनियर किया जा रहा है.’

    ईएनओसी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा

    अदाणी ने अपने रायगढ़ यूनिट को फ्लेक्सी मोड में संचालित करने के लिए फिर से इंजीनियर किया है और बाकि प्लांट को भी फ्लेक्सी बनाने का मूल्यांकन किया जा रहा है. कंपनी मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी नेक्स्ट जनरेशन की डिजिटल टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है. इसका अहमदाबाद में एक अत्याधुनिक ऊर्जा नेटवर्क ऑपरेटिंग सेंटर (ईएनओसी) है,जो रियल टाइम के आधार पर सभी यूनिट के ऑपरेटिंग पैरामीटर की मॉनिटरिंग करता है. इसने अब एनालिटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसीओई) की स्थापना की है. जो इन-हाउस डेटा एनालिटिक्स के माध्यम काम करता है.

    क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है जो विश्लेषण, तर्क और सीखने जैसे मुश्किल काम को करने के लिए इंसान के सोचने के तरीकों की नकल करता है. वहीं मशीन लर्निंग- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक सबग्रुप है जो डाटा पर प्रशिक्षित एल्गोरिदम का उपयोग ऐसे मॉडल तैयार करने के लिए करता है. वहीं इंटरनेट ऑफ थिंग्स की बात करें तो ये डिवाइस टेंपरेचर, नमी और स्थान जैसे कई मापदंडों का रियल टाइम डेटा उपलब्ध कर सकते है जिससे बिजनेस सिस्टम की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर सकते है. कंपनी एक अत्याधुनिक एपीएम – एसेट परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग मॉड्यूल लागू कर रही है. जो आईओटी के माध्यम से रियल टाइम डेटा उपलब्ध करवाएगा.

    कैसे काम करता है एसेट परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग मॉड्यूल?

    एपीएम सिस्टम एसेट परफॉर्मेंस को ट्रैक और मॉनिटर करते हैं. वे एसेट परफॉर्मेंस में सुधार, रखरखाव लागत को कम करने और कोर बिजनेस ऑपरेशन में बेहतर फैसले, विश्लेषण और पहचान करने के लिए रियल टाइम और ऑपरेटिंग डेटा के अलग-अलग सोर्स को जोड़ते हैं. इसके अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और एडवांस्ड सिमुलेशन का विश्लेषण करते हैं.

    अदाणी पावर प्लांट आज की खबर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) ईएनओसी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर थर्मल प्लांट न्यूज हेडलाइन फ्लेक्सी मोड मशीन लर्निंग मशीन लर्निंग (ML) मुख्य समाचार रिन्यूएबल एनर्जी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार का कहर, तालाब में जा गिरा हाइवा, चालक व खलासी घायल
    Next Article अभ्यर्थियों ने लगाया होमगार्ड की बहाली में धांधली का आरोप, मेधा सूची को रद्द करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    झारखंड

    खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा मरीज… इंजेक्शन के बाद मौत, रांची सदर अस्पताल में मचा बवाल

    May 7, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.