Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 9:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन ने स्वयं–सहायता समूह की महिलाओं के बीच बांटे रसोई-बर्तन सेट
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन ने स्वयं–सहायता समूह की महिलाओं के बीच बांटे रसोई-बर्तन सेट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़कागांव (हजारीबाग) : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने परियोजना प्रभावित गांवों की महिलाओं के बीच रसोई बर्तन सेट का वितरण किया. इस अवसर पर गोन्दलपुरा, गाली, बलोदर और आसपास के गांव की सौ से अधिक महिलाएं मौजूद थीं. कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच उत्साह का संचार करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था. इसी कड़ी में हर एक महिला को बर्तन सेट दिया गया ताकि वे अपने कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहें और स्वरोजगार के लिए लगातार कार्यरत रहें.

    कार्यक्रम में महिलाओं ने इसे अदाणी फॉउंडेशन का एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस प्रयास से जुड़कर उनका भविष्य बेहतर होगा. महिलाओं ने यह भी कहा कि उनके घरेलू जरूरतों के हिसाब से उन्हें सेट प्रदान किया गया है, जो उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करेगा. कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आईं.

    महिलाओं के उत्थान के लिए लिए चल रही कई योजनाएं

    बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. इस कड़ी में सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए एकलव्य छात्रवृति योजना शुरू की गयी है. स्वरोजगार को ध्यान में रखते हुए गंगा एसएचजी का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है. अभी हाल ही में बड़कागांव प्रखंड के युवाओं के लिए सेना बहाली प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत कर दी गयी है. यहां से प्रशिक्षण पाकर 30 युवा भारतीय सेना, अग्निवीर, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आटीबीपी, सीआईएसएफ और पुलिस में बहाल होकर देश की सेवा में जा सकते हैं. इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक संजय कुमार, उपमहाप्रबंधक (सुरक्षा) पुण्डरीक मिश्रा, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सूर्य कुमार सिंह और  सीएसआर के उपप्रबंधक मोहित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.

    स्वास्थ्य और शिक्षा के बाद रोजगार के लिए हो रही है सार्थक कोशिश

    अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार नि:शुल्क मेडिकल कैम्प और नेत्र जांच शिविर लगाए जाए रहे हैं, जहां ग्रामीणों के इलाज के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां और चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं. इसके अलावा हरली हाई स्कूल में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.

    इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी 27 जनवरी को आयेंगे धनबाद, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित  

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी 27 जनवरी को आयेंगे धनबाद, जनसभा को करेंगे संबोधित  
    Next Article विवेकानंद जयंती पर युवाओं का महाजुटान, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की अपील

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट

    August 1, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिड डे मील रसोइयों और संविदा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

    August 1, 2025

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.