Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने मांगी प्राइवेसी
    मनोरंजन

    अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऋषभ टंडन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मशहूर अभिनेता, गायक और संगीतकार ऋषभ टंडन का बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है।

    दिल्ली में हुआ निधन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ टंडन अपनी उज्बेकिस्तानी पत्नी ओलेस्या के साथ मुंबई में रहते थे। वे दिवाली मनाने के लिए परिवार के साथ दिल्ली गए थे, जहां बुधवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा।

    हाल ही में मनाया था जन्मदिन

    ऋषभ ने 10 अक्टूबर को पत्नी ओलेस्या के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। ओलेस्या ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसके अगले दिन, 11 अक्टूबर को ऋषभ ने करवा चौथ की तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।

    म्यूजिक इंडस्ट्री में थे फकीर के नाम से मशहूर

    ऋषभ टंडन म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘फकीर’ के नाम से जाने जाते थे। उनके गानों जैसे फकीर की जुबानी, फकीरन और इश्क फकीराना में फकीर शब्द का इस्तेमाल होता था। उन्होंने टी-सीरीज के म्यूजिक एल्बम फिर से वही से करियर शुरू किया था और ये आशिकी, चांद तू, धू धू करके जैसे लोकप्रिय गाने दिए।

    सारा खान के साथ विवाद

    कुछ समय पहले ऋषभ का नाम अभिनेत्री सारा खान के साथ जोड़ा गया था। एक तस्वीर में सारा के साथ सिंदूर लगाए दिखने के बाद उनकी शादी की अफवाहें उड़ी थीं। सारा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में सफाई दी थी कि यह तस्वीर फोटोशूट की थी और वह सिंदूर हटाना भूल गई थीं। बाद में सारा और ऋषभ का ब्रेकअप हो गया था।

    परिवार ने मांगी प्राइवेसी

    मीडिया से बातचीत में ऋषभ के परिवार ने इस दुखद समय में प्राइवेसी की मांग की है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

    Also Read : छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    Actor-singer Rishabh Tandon dies of heart attack family asks for privacy अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन परिवार ने मांगी प्राइवेसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में CSIR-NML और एमईसीएल ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर…
    Next Article रांची DC और SSP ने प्रमुख छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.