Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची DC और SSP ने प्रमुख छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये कई निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची DC और SSP ने प्रमुख छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2025Updated:October 23, 2025No Comments3 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी छठ महापर्व को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने आज जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन आदि की विस्तृत समीक्षा की। प्रशासनिक टीम ने कांके डैम, हटनिया तालाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब (रांची झील) और धुर्वा डैम जैसे प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीसी ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने पर जोर दिया।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

    डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, SDRF एवं NDRF की टीमें तैनात रहें। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग, गोताखोरों की मौजूदगी और कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा।

    केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें श्रद्धालु : डीसी

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अपील की है कि श्रद्धालु केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें। उन्होंने कहा है कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, परंतु सतर्कता और संयम भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वे छठ पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से यह पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

    स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान

    डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, एवं कीचड़ हटाने का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही बिजली विभाग को सभी घाटों पर स्थायी व अस्थायी लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

    पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत

    निरीक्षण के क्रम में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने विभिन्न घाटों पर उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने घाटों पर स्थानीय प्रबंधों की जानकारी ली और सभी समितियों से कहा कि वे प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आस्था का यह महापर्व जिला प्रशासन और स्थानीय समितियों के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

    चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सिविल सर्जन को प्रत्येक प्रमुख घाट पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती करने के आदेश दिए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सहायता मिल सके।

    ये रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीम उत्कर्ष कुमार, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, डीपीआरओ उर्वशी पांडेय और नगर निगम, पथ निर्माण, बिजली, पीएचईडी तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

    Preparations for Chhath Puja in full swing in Ranchi: DC and SSP inspect the ghats Ranchi DC and SSP inspected major Chhath Ghats and issued several instructions to officials. अधिकारियों को दिये कई निर्देश रांची DC और SSP ने प्रमुख छठ घाटों का लिया जायजा रांची में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर : DC और SSP ने घाटों का लिया जायजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने मांगी प्राइवेसी
    Next Article कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.