Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आया रिएक्शन, कहा- राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता
    ट्रेंडिंग

    कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आया रिएक्शन, कहा- राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने के खिलाफ बयान देने वाले कांग्रेस पार्टी के आचार्य प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. आचार्य पर पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए ये कार्रवाई की गई. निष्कासन के बाद आचार्य प्रमोद का पहला बयान सामने आया है.

    आचार्य प्रमोद ने पार्टी से निष्कासित होने पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा, राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता.

    राम और “राष्ट्र”
    पर “समझौता” नहीं किया जा सकता. @RahulGandhi

    — Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 11, 2024

    आचार्य के पोस्ट के बाद कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस को कोट करते हुए हमला बोला है. उन्होंने एक पोस्ट में तुलसीदास की पंक्तियां लिखते हुए कांग्रेस को राम को प्यार न करने वाला बताया. कुमार की पंक्तियों का अर्थ है,

    “जाके प्रिय न राम-बदैही।
    तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही॥
    तज्यो पिता प्रहलाद, बिभीषन बंधु, भरत महतारी।
    बलि गुरु तज्यो कंत ब्रज-बनितन्हि, भये मुद-मंगलकारी॥” https://t.co/RGAmP7GtH9

    — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 11, 2024

    कुमार विश्वास की पंक्तियों का अर्थ है,

    वहीं, कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और बार-बार बयानबाजी की शिकायतों के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

    बता दें कि हाल ही में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस द्वारा राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर सोनिया गांधी और खरगे पर हमला बोला था. जिसको लेकर कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद को पार्टी से 6 साल के निष्कासन का निर्णय लिया है.

    ये भी पढ़ें : सीसीएल के मैराथन में दौड़े 8500 प्रतिभागी, 1400 महिलाएं हुई शामिल

    Acharya Pramod Congress Country Expulsion johar live news Kumar Vishwas Rahul Gandhi आचार्य प्रमोद कांग्रेस कुमार विश्वास जोहार लाइव न्यूज़ देश निष्कासन राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल के मैराथन में दौड़े 8500 प्रतिभागी, 1400 महिलाएं हुई शामिल
    Next Article शैक्षणिक भ्रमण पर नक्सलियों के गढ़ से निकल स्कूली बच्चों ने देखी पुलिस की कार्यशैली, एसएसपी से मिल दोबारा आने की इच्छा जाहिर की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    Latest Posts

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.