Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपहरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की शिकायत से हुई। उन्होंने बहरागोड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    तकनीकी सेल की मदद से मिली आरोपी की लोकेशन

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान तकनीकी सेल की मदद ली गई। मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल के नयाग्राम थाना क्षेत्र के बारडीगा गांव में छिपा हुआ है।

    पश्चिम बंगाल में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

    जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से बारडीगा गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी सागर दंडपात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया।

    ट्रांजिट रिमांड पर लाकर भेजा गया जेल

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बहरागोड़ा लाई। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    पुलिस कर रही मामले की आगे जांच

    पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को किस तरह अपने साथ ले गया और इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

    Also Read : रांची मेन रोड गोलीकांड मामले में नवाब चिश्ती समेत 8 आरोपी बरी, कोर्ट ने सबूत के अभाव में किया आरोपमुक्त

    Accused in Baharagora Kidnapping Case Arrested in Bengal; Young Woman Safely Rescued बहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार युवती सुरक्षित बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग नगर निगम में नए जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान, आयुक्त मनोज कुमार ने दिलाई शपथ
    Next Article सहरसा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.