Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»घर से महज 150 मीटर की दूरी पर युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या
    क्राइम

    घर से महज 150 मीटर की दूरी पर युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhepura : मधेपुरा जिला के आजाद टोला में बीती रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। घटना खेदन बाबा चौक से करीब 100 मीटर उत्तर साहुगढ़ जाने वाली सड़क के पास की है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय अभिमन्यु कुमार यादव के तौर पर की गई। मृतक आजाद टोला वार्ड नंबर दो निवासी तरुण यादव का बेटा था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

    पेट्रोल पंप से जा रहा था

    मिली जानकारी के अनुसार अभिमन्यु रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहा था। घर से लगभग 150 मीटर पहले आजाद टोला वार्ड नंबर नौ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे रोक लिया और गोलियों से भून डाला। अभिमन्यु के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने मीडिया को बताया कि दो बाइक और एक कार से आए हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम में अभिमन्यु के शरीर में दो गोलियां मिलीं- एक सीने में और एक सिर में।

    सहरसा पहुंचते ही तोड़ा दम

    गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी अभिमन्यु को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन सहरसा के सूर्या अस्पताल पहुंचने पर अभिमन्यु ने दम तोड़ दिया।

    जमीन विवाद में हत्या का आरोप

    अखिलेश ने आजाद टोला निवासी अभिषेक, गुरुदयाल, प्रदीप, अजय सहित 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इन लोगों से 2022 में जमीन को लेकर विवाद था, जो सुलझ गया था। अभिमन्यु का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था।

    पुलिस ने शुरू की छापेमारी

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के दरोगा इंद्रजीत तांती के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मधेपुरा ASP प्रवेंद्र भारती ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को पकड़ने का दावा किया है।

    Also Read : श्रावणी मेला को लेकर रेलवे चलाएगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन

    # Bihar Crime Abhimanyu Kumar Yadav Azad Tola Bihar news Bihar police Crime news crime update Khedan Baba Chowk Local Crime Madhepura Madhepura District Murder case Rural Area Sahugadh Road sensational murder Shooting Incident shot dead Tarun Yadav ward number two youth murder अपराध समाचार अभिमन्यु कुमार यादव आजाद टोला क्राइम न्यूज खेदन बाबा चौक गोली मारकर हत्या . गोलीकांड ग्रामीण इलाका जिला मधेपुरा तरुण यादव बिहार अपडेट बिहार क्राइम बिहार पुलिस मधेपुरा युवक की हत्या वार्ड नंबर दो सनसनीखेज हत्या साहुगढ़ रोड स्थानीय अपराध हत्या कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में अब तक कोरोना के मिले 22 मामले
    Next Article किशनगंज में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.