Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक की अचानक मौ’त
    बिहार

    मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक की अचानक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉर्निंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohtas : रोहतास जिला में आज यानी शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक की अचानक मौत हो गई। यह घटना सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा कोच गांव में हुई। मृतक की शिनाख्त मचवार गांव निवासी राकेश कुमार पांडे उर्फ अनु पांडे (30) के तौर पर की गई है, जो एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॉन में कार्यरत था।

    तुरंत ही सूचना परिजनो को दी गई

    मिली जानकारी के अनुसार राकेश रोजाना की तरह सुबह जोगिंग के लिए निकला था। खैरा कोच गांव के पास पहुंचते ही वह अचानक मैदान में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिन्होंने तुरंत उसे सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्पॉट पर पहुंचे पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही सासाराम सदर एसडीपीओ-1 और शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिवसागर थानेदार ने मीडिया को बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से मौत की आशंका जताई जा रही है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी

    परिजनों ने बताया कि राकेश की तबीयत गुरुवार शाम से हल्की खराब थी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर चला गया। परिजन रमेश पांडे ने मीडिया को बताया, “राकेश पढ़ाई और काम दोनों में बेहद मेहनती और गंभीर था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं है।”

    Also Read : अहमदाबाद विमान हादसे पर मुकेश अंबानी ने जताया दुख, हर संभव सहयोग का ऐलान

    Amazon employee Anu Pandey Bihar e-commerce Khaira Koch village Machhwar village Morning Walk private company Rakesh Kumar Pandey Rohtas Sasaram Shiv Sagar police station Sudden Death tragic incident अचानक मौत अनु पांडे अमेज़ॉन कर्मचारी ई-कॉमर्स खैरा कोच गांव दुखद घटना निजी कंपनी बिहार मचवार गांव मॉर्निंग वॉक राकेश कुमार पांडे रोहतास शिवसागर थाना सासाराम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविमान हादसे पर डिप्टी सीएम बोले- ऐसी त्रासदी के सामने हमें ईमानदारी के साथ जवाब देना चाहिए
    Next Article पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर लगाई पाबंदी, पकडे जाने पर इतने रूपये का जुर्माना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.