Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»SSP कार्यालय की आड़ में चायवाला बेच रहा था विदेशी शराब, उत्पाद विभाग ने मारी रेड
    ट्रेंडिंग

    SSP कार्यालय की आड़ में चायवाला बेच रहा था विदेशी शराब, उत्पाद विभाग ने मारी रेड

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विदेशी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya Ji : गया जी जिले में बीती देर रात मद्य निषेध विभाग की टीम ने SSP ऑफिस के ठीक पीछे स्थित एक चाय विक्रेता के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. चाय विक्रेता का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो मौके से फरार होने में सफल रहा. विभाग ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश चाय की आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री और भंडारण कर रहा है. इसी आधार पर विभाग की एक टीम ने देर रात कार्रवाई की. सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी अभी चल रही है, इसलिए जब्त शराब की सटीक मात्रा बताना फिलहाल संभव नहीं है.

    इस कार्रवाई ने तब और सनसनी फैला दी जब यह सामने आया कि उत्पाद विभाग की टीम ने दो बिहार पुलिस के जवानों को भी हिरासत में लिया है, जो कथित रूप से इस अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं. इसकी पुष्टि खुद सिटी DSP पीएन साहू ने की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चूंकि मामला SSP कार्यालय के निकट का है, इसलिए पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता बढ़ गई है. फिलहाल राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मद्य निषेध विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है.

    Also Read : श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज होगा रवाना

    absconding Excise Department foreign liquor Gaya Interrogation liquor seizure Raid Rakesh Kumar SSP Office SSP ऑफिस tea vendor wife in custody गया चाय विक्रेता छापेमारी पत्नी हिरासत पूछताछ फरार मद्य निषेध विभाग राकेश कुमार विदेशी शराब शराब जब्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरानीगंज BDO और सहायक डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Next Article डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.