Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शमशान घाट में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, शव छोड़कर भागे लोग, बुजुर्ग की मौत  
    ट्रेंडिंग

    शमशान घाट में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, शव छोड़कर भागे लोग, बुजुर्ग की मौत  

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अंतिम संस्कार करने गए युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं. इसके बाद शमशान घाट में भगदड़ मच गई और लोग शव छोड़कर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी सुधीर श्रीवास्तव की 40 वर्षीय पत्नी बीना श्रीवास्तव की गुरुवार सुबह मौत हो गई थी. महिला के शव को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही किनारे एक बाग में लोग दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे.

    बताया गया कि इस दौरान बाग के किसी पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था. अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. यह देख भगदड़ मच गई. इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस घटना में बुजुर्ग राजकुमार श्रीवास्तव (70) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही शिवकरन प्रजापति, जब्बर सविता और शिवदास सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    यह देख अंतिम संस्कार में रहे अन्य लोग महिला के शव को बगैर दाह संस्कार किया ही छोड़कर भाग निकले. इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन सीएचसी बिंदकी पहुंचाया गया. यहां मौजूद डॉक्टर ने बुजुर्ग राजकुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं उपरोक्त तीनों घायलों का इलाज चल रहा है.

    bee Country crematorium fatehpur johar live news Up जोहार लाइव न्यूज़ देश फतेहपुर मधुमक्खी यूपी शमशान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNBDSA सख्त : लव जिहाद-रामनवमी हिंसा की रिपोर्टिंग खटकी, सुधीर चौधरी के शो का वीडियो हटाने को कहा, दो चैनलों पर जुर्माना
    Next Article बिहार बोर्ड की 10वीं-12वीं की आंसर कॉपी का चेकिंग शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.