Latehar : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में एसआर पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मनिका थाना क्षेत्र के प्लहेया गांव निवासी 35 वर्षीय सनोज यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सनोज यादव लातेहार से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार (जेएच 01 एफजेड 8548) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सनोज सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार भी सड़क पर पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों और परिवार के अनुसार, कार तेज गति में और लापरवाही से चल रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। सदर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हादसे की विस्तृत जानकारी और जिम्मेदार की पहचान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : तेज रफ्तार कार ने युवक और महिला को कुचला, हालत गंभीर


