Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार की कार ने सड़क किनारे खड़े 25 वर्षीय युवक रफीक अंसारी और एक महिला को कुचल दिया। घटना सत्यम नगर स्थित धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर उस वक्त हुई, जब दोनों बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी और उसका संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे दोनों को अपनी चपेट में ले गई। टक्कर के बाद कार बिजली के पोल से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की टक्कर से घायल युवक और महिला कई फीट दूर जा गिरे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
बरवाअड्डा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। कार का नंबर JH10CW-2386 है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।
घायकों के परिजन ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Also Read : वरिष्ठ पत्रकार सुरजमणि सिंह के घर पिस्टल लहराते अपराधियों ने दी धमकी


