Gaya : यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गयाजी, कोडरमा, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन के रास्ते दिल्ली तक जाएगी। रेलवे के अनुसार हाल के दिनों में इस मार्ग पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
स्पेशल ट्रेन दो ट्रिप में परिचालित होगी। पहला फेरा नई दिल्ली से हावड़ा की ओर रहेगा। ट्रेन संख्या 04462, नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल चलेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04461, हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 12 दिसंबर 2025 को चलेगी। दोनों ट्रेनें अपने-अपने रूट पर निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरेगी, जिससे गयाजी और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने बताया कि यह व्यवस्था यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि यात्रियों को टिकट मिलने में कोई दिक्कत न आए और भीड़ का दबाव कम हो सके। साथ ही सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले टिकट बुक कर लें, क्योंकि स्पेशल ट्रेन सीमित तिथियों के लिए ही संचालित होगी। इससे हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
Also Read : सरायकेला में हाइवा और एलटी 407 की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल


