Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»रामनवमी तक बन सकती है नई सरकार, बिहार में बदलेगा सत्ता का समीकरण
    बिहार

    रामनवमी तक बन सकती है नई सरकार, बिहार में बदलेगा सत्ता का समीकरण

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2026No Comments5 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सीएम नितीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह सीएम पद से इस्तीफा देंगे और राज्य को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी न तो भाजपा और न ही जेडीयू किसी तरह की जल्दबाजी में नजर आ रही है। दोनों पार्टियां पूरी प्रक्रिया को तय राजनीतिक रणनीति के तहत आगे बढ़ाना चाहती हैं।

    राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के बाद होगा फैसला

    मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी, जबकि नए राज्यसभा सदस्यों को 9 अप्रैल के बाद शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे में अभी लगभग एक महीने का समय है। इस दौरान पहले बीजेपी और जेडीयू अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे। दोनों दल अपने-अपने नेता चुनेंगे और उसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और नया नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि रामनवमी यानी 26 मार्च तक नई सरकार का गठन हो सकता है।

    पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि इस बार बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है। वहीं जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यानी नई सरकार में सत्ता का समीकरण थोड़ा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन एनडीए के पास ही रहेगा।

    32 मंत्रियों के साथ बन सकती है नई सरकार

    तीन महीने पहले बनी सरकार में 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन नई सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 32 तक पहुंच सकती है।संभावित फॉर्मूले के मुताबिक 14 मंत्री बीजेपी के, 14 मंत्री जेडीयू के, 2 मंत्री एलजेपी (आर) के, 1 मंत्री आरएलएम और 1 मंत्री HAM से हो सकते हैं। इस बार दोनों पार्टियां सरकार में कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती हैं।

    स्पीकर और गृह विभाग पर हो सकती है खींचतान

    नई सरकार के गठन में सबसे बड़ा पेंच विधानसभा स्पीकर और गृह विभाग को लेकर फंस सकता है। जेडीयू के कुछ नेताओं का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री पद बीजेपी को जाता है, तो स्पीकर और गृह विभाग जेडीयू को मिलना चाहिए। फिलहाल विधानसभा स्पीकर बीजेपी के पास है और डिप्टी सीएम रहते हुए Samrat Choudhary ने गृह विभाग अपने पास रखा है। बीजेपी इन दोनों अहम पदों को छोड़ने के मूड में नहीं है, क्योंकि गृह विभाग 2005 के बाद पहली बार बीजेपी के पास आया है और स्पीकर का पद सरकार की स्थिरता के लिए काफी अहम माना जाता है।

    CM पद की रेस में ये दो बड़े नाम

    1. सम्राट चौधरी सबसे आगे

    मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे नाम Samrat Choudhary का बताया जा रहा है। सम्राट चौधरी कोइरी समाज से आते हैं, जबकि नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय से हैं। बिहार की राजनीति में इन दोनों जातियों को मिलाकर लव-कुश समीकरण कहा जाता है। राज्य में कोइरी समाज की आबादी करीब 4.21% और कुर्मी समाज की 2.87% मानी जाती है। अगर बीजेपी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाती है तो नीतीश कुमार का यह पारंपरिक वोट बैंक बीजेपी के साथ जा सकता है। सम्राट चौधरी के पास सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में डिप्टी सीएम हैं। विपक्ष के खिलाफ उनकी आक्रामक शैली भी बीजेपी की राजनीति के अनुरूप मानी जाती है।

    उनकी राह में चुनौती

    सम्राट चौधरी की सबसे बड़ी चुनौती यह मानी जाती है कि वे पहले दूसरी पार्टियों में रह चुके हैं और बाद में बीजेपी में आए हैं। इस वजह से कुछ पुराने भाजपाई नेताओं का विरोध भी सामने आता रहा है।

    1. विजय सिन्हा भी मजबूत दावेदार

    दूसरा बड़ा नाम मौजूदा डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha का है। विजय सिन्हा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भरोसेमंद नेता माना जाता है। वे प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah के भी करीबी माने जाते हैं। वह 2010 से लगातार लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। मंत्री, स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर भी अपनी मजबूत छाप छोड़ चुके हैं। सिन्हा की कमजोरी राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक विजय सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं, जिसकी आबादी बिहार में लगभग 2.8% मानी जाती है। बिहार की राजनीति पिछले कई दशकों से पिछड़ा वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, इसलिए यह फैक्टर बीजेपी के फैसले को प्रभावित कर सकता है।

    EBC चेहरे से चौंका सकती है बीजेपी

    बीजेपी अक्सर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चौंकाने वाला फैसला लेती रही है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि पार्टी किसी EBC (अति पिछड़ा वर्ग) के नेता को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका सकती है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पटना दौरे के दौरान अमित शाह ने कुछ EBC विधायकों से मुलाकात भी की थी।

    JDU से कौन बन सकता है डिप्टी सीएम?

    निशांत कुमार की एंट्री की चर्चा

    यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से थोड़ा पीछे हटकर अपने बेटे Nishant Kumar को आगे ला सकते हैं। निशांत अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखते थे, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान से उनकी सक्रियता बढ़ी है।

    विजय चौधरी भी मजबूत दावेदार

    जेडीयू में दूसरा बड़ा नाम Vijay Kumar Chaudhary का है। उन्हें नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है और अक्सर उन्हें उनका “हनुमान” भी कहा जाता है। वह सरकार की कोर कमेटी के अहम सदस्य हैं और वित्त, शिक्षा, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन जैसे कई बड़े विभाग संभाल चुके हैं।

    आने वाले दिनों में साफ होगी तस्वीर

    फिलहाल बिहार की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन साफ है कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला सामने आएगा। अगर सब कुछ तय मुताबिक हुआ तो रामनवमी तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, और राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा।

    Also Read : जमशेदपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

    Bihar Chief Minister Bihar CM News Bihar Domination Stir bihar government Bihar Government Formation Bihar Latest News Bihar New CM Bihar Political News Bihar Political Updates Bihar Politics BJP Bihar BJP Chief Minister Bihar JDU Bihar NDA Government Bihar NDA Politics Nitish kumar Rajya Sabha Elections Bihar Samrat Chaudhary Vijay Sinha एनडीए राजनीति एनडीए सरकार बिहार जेडीयू बिहार नीतीश कुमार बिहार नए सीएम बिहार नवीनतम समाचार बिहार मुख्यमंत्री बिहार राजनीति बिहार राजनीतिक अपडेट बिहार राजनीतिक समाचार बिहार वर्चस्व हलचल बिहार सरकार बिहार सरकार गठन बिहार सीएम समाचार भाजपा बिहार भाजपा मुख्यमंत्री बिहार राज्यसभा चुनाव बिहार विजय सिन्हा सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला
    Next Article गिरिडीह में होली के बाद खूनी खेल : डीजे बंद कराने पहुंचे युवक की चाकू-उस्तरे से ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026
    Latest Posts

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र को तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.