Patna : पटना में ट्रैफिक की समस्या जल्द ही कम होने वाली है। दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना इस महीने से सक्रिय रूप से शुरू हो रही है। इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के तहत 22 गांवों में भू-अर्जन किया गया है और रैयतों को मुआवजा दिया जा रहा है। DM डॉ. त्यागराजन ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
DM ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में जिले की 30 से अधिक विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं में संतोषजनक प्रगति है और छोटे-मोटे व्यवधान तुरंत सुलझाए जा रहे हैं।
मुख्य परियोजनाओं की स्थिति :
- पटना मेट्रो प्रोजेक्ट : बैरिया से मलाही पकड़ी तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर में भू-अर्जन में कोई समस्या नहीं है।
- एनएच-119ए निर्माण : 21 मौजों में भू-अर्जन जारी है। 17 से 26 दिसंबर तक विशेष शिविर लगाकर रैयतों को मुआवजा दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता, समय पर पूरा होना और जनता को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी।
Also Read : बोकारो सदर अस्पताल में शुरू होगा 14 बेड का आयुष्मान वार्ड


