Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चलती ट्रेन में जन्मी नन्ही परी, झाझा स्टेशन पर दिखी इंसानियत की मिसाल
    बिहार

    चलती ट्रेन में जन्मी नन्ही परी, झाझा स्टेशन पर दिखी इंसानियत की मिसाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सफर के बीच ऐसा पल आया जिसे देख हर यात्री भावुक हो गया। 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने तय रूट पर दौड़ रही थी। कोच एस-1 में रायपुर से पटना जा रही खुशबू नाम की महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही थीं। लंबा रास्ता था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह यात्रा उनके लिए जिंदगी का सबसे खास पल बन जाएगी।

    अचानक बढ़ी तकलीफ, कोच में मची हलचल

    रास्ते में अचानक खुशबू को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शुरुआत में सहयात्रियों को लगा कि शायद तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात गंभीर हो गए। कोच में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

    यात्रियों ने तुरंत हिम्मत दिखाई। किसी ने पानी दिया, किसी ने पर्दा करके थोड़ी निजता बनाई। साथ ही रेलवे स्टाफ को सूचना दे दी गई। ट्रेन तब तक झाझा स्टेशन के करीब पहुंच चुकी थी और खबर जीआरपी स्कॉर्ट पार्टी तक भी पहुंच गई थी।

    ट्रेन रुकते ही हरकत में आई टीम

    जैसे ही ट्रेन झाझा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रुकी, आरपीएफ झाझा के एसआईपीएफ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ सीधे एस-1 कोच में पहुंचे। लेकिन तब तक एक बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी थी। महिला ने कोच के अंदर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया था। टीम ने बिना वक्त गंवाए हालात संभाले। यात्रियों की मदद से मां और नवजात को सुरक्षित रखा गया।

    कोच में ही प्राथमिक इलाज, फिर अस्पताल रवाना

    सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। कोच के अंदर ही मां और बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सलाह दी कि बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी है।

    रेलवे प्रशासन ने फौरन एंबुलेंस मंगवाई। मां और नवजात को झाझा रेफरल अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी की एक महिला आरक्षी भी उनके साथ गईं, ताकि रास्ते में किसी तरह की दिक्कत न हो।

    अस्पताल से आई राहत की खबर

    झाझा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मो. शादाब ने बताया कि जीआरपी से सूचना मिलते ही मेडिकल टीम तैयार कर ली गई थी। अस्पताल पहुंचते ही दोनों की जांच की गई। अच्छी बात यह रही कि मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं।

    डॉक्टर ने यह भी बताया कि खुशबू अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेले सफर कर रही थीं। उनके साथ कोई पुरुष सदस्य नहीं था। ऐसे में ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेलवे टीम की तत्परता ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई।

    तालमेल और संवेदनशीलता की मिसाल

    पूरे घटनाक्रम में आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। समय पर सूचना, फौरन कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता ने एक मुश्किल घड़ी को खुशियों में बदल दिया।

    Also Read : मुंडन संस्कार से लौट रही रिजर्व बस पलटी, मासूम और महिला के मौ’त, 40 जख्मी

    13287 Up South Bihar Express 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस Bihar news birth of girl child in train Coach S1 delivery in moving train Dr. Mo Shadab GRP Jhajha Jhajha Referral Hospital Jhajha Station Khushboo Passenger operation service Railway Humanity Railway News RPF Jhajha South Bihar Express आरपीएफ झाझा ऑपरेशन सेवा कोच S1 खुशबू यात्री चलती ट्रेन में प्रसव जीआरपी झाझा झाझा रेफरल अस्पताल झाझा स्टेशन ट्रेन में बच्ची का जन्म डॉ मो शादाब बिहार समाचार रेलवे न्यूज रेलवे मानवता साउथ बिहार एक्सप्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूर संगठनों का भारत बंद : चाईबासा और चंपूआ में व्यापक असर
    Next Article गिरिडीह में भारत बंद का असर, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.