Patna : भोजपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से आज कृषि भवन, आरा कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी AGI Greenpac.Ltd. ऑन-द-स्पॉट चयन करेगी।
जॉब कैंप सुबह 11 बजे शुरू होगा। भोजपुर के युवाओं को इस अवसर पर कंपनी की ट्रेनी टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कंपनी कुल 50 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इस जॉब कैंप में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता में मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्नातक शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
जॉब कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी, जबकि चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी योग्य और इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।


