Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बुद्ध की राह पर हजारों कदम, गया में डुंगेश्वरी पहाड़ से निकली ऐतिहासिक ‘ज्ञान यात्रा’
    बिहार

    बुद्ध की राह पर हजारों कदम, गया में डुंगेश्वरी पहाड़ से निकली ऐतिहासिक ‘ज्ञान यात्रा’

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डुंगेश्वरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : डुंगेश्वरी पहाड़ से बुधवार की सुबह भव्य बौद्ध पद यात्रा “ज्ञान यात्रा” शुरू हो गई। इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में भिक्षु, बौद्ध अनुयायी और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। यात्रा में जिले के अधिकारी भी शामिल होकर भिक्षुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रा की पूरी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। प्रशासन की ओर से पूरे रूट की सफाई करवाई गई है और सड़क किनारे कचरे को हटा दिया गया है।

    यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है। पद यात्रा डुंगेश्वरी-बोधगया मुख्य मार्ग से होते हुए सुझाता गढ़ बकरौर पहुंचेगी और इसके बाद विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर, बोधगया में समाप्त होगी। पूरे मार्ग के दौरान भिक्षु और अनुयायी शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा में बौद्ध मंत्रोच्चार और प्रार्थनाओं से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है।

    जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बौद्ध अनुयायियों का कहना है कि यह पद यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द का संदेश फैलाने का भी माध्यम है। जिले और बोधगया क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    Also Read : पतरातू डैम पर म्यूजिकल फाउंटेन तैयार, पर्यटकों को मिलेगा नया आकर्षण

    administration Bodh Gaya Buddhism Buddhist pilgrimage compassion devotees Dungeshwari Health Facilities Mahabodhi Temple monks Non-Violence peace Pilgrimage police security Religious event Sujata Garh Travel News अहिंसा करुणा ज्ञान यात्रा डुंगेश्वरी धार्मिक आयोजन पुलिस सुरक्षा प्रशासन बोधगया बौद्ध धर्म बौद्ध पदयात्रा भिक्षु महाबोधि मंदिर यात्रा समाचार शांति श्रद्धालु सुजाता गढ़ स्वास्थ्य सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपतरातू डैम पर म्यूजिकल फाउंटेन तैयार, पर्यटकों को मिलेगा नया आकर्षण
    Next Article देशभक्ति के रंग में रंगा बोकारो, गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास का डीडीसी ने लिया जायजा

    Related Posts

    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.