Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मतदाता बनने की होड़ में खेला! झारखंड के नाम पर सैकड़ों फर्जी दस्तावेज पकड़ाए
    झारखंड

    मतदाता बनने की होड़ में खेला! झारखंड के नाम पर सैकड़ों फर्जी दस्तावेज पकड़ाए

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतदाता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देशभर में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों ने झारखंड के दस्तावेज लगाकर मतदाता बनने का दावा किया है। जब इन कागजों की जांच शुरू हुई तो कई मामलों में दस्तावेज फर्जी पाए गए। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा 1640 आवेदन पश्चिम बंगाल से आए हैं। इनमें से 135 आवेदनों के साथ लगाए गए दस्तावेज अवैध साबित हो चुके हैं। बाकी आवेदनों की भी जांच जारी है। दूसरे राज्यों से आए कागजों में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सख्त निर्देश

    गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि दूसरे राज्यों से जो भी झारखंड से जुड़े दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं, उनकी तुरंत जांच कर रिपोर्ट समय पर संबंधित राज्यों को भेजी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चल रहा है। ऐसे में झारखंड से जुड़े दस्तावेजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए राज्य में भी तैयारी पूरी और समयबद्ध होनी चाहिए।

    फैमिली मैपिंग और डुप्लीकेट वोटरों पर फोकस

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची बनाते समय पैतृक मैपिंग यानी फैमिली मैपिंग पर खास ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही अब्सेंट, शिफ्टेड, डिलीट और डुप्लीकेट मतदाताओं की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न रहे।

    धुंधली फोटो नहीं चलेगी

    बैठक में यह भी साफ किया गया कि मतदाता सूची में किसी भी मतदाता की ब्लर फोटो लंबित नहीं रहनी चाहिए। वोटर आईडी में साफ और रंगीन तस्वीर सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ को बीएलओ ऐप से नई फोटो खींचकर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

    “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा का उपयोग

    के. रवि कुमार ने ECINET पोर्टल पर उपलब्ध “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा। मतदाताओं की शिकायतों और समस्याओं का तुरंत समाधान हो, इस पर जोर दिया गया। ऐप के जरिए जो भी कॉल रिक्वेस्ट आए, उस पर समय पर संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव आयोग अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दस्तावेजों की सख्ती से जांच कर रहा है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह साफ और पारदर्शी रहे।

    Also Read : झारखंड में DGP नियुक्ति पर फिर अटका पेंच, बाबूलाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

    BLO BLO App Book a Call with BLO Chief Electoral Officer Document Verification duplicate voter ECINET portal ECINET पोर्टल Election Commission election office election process Election Updates fake documents family mapping jharkhand K Ravi Kumar Voter ID voter list check Voter Revision Voter Verification West Bengal के रवि कुमार चुनाव अपडेट चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया झारखंड डुप्लीकेट वोटर दस्तावेज़ जांच निर्वाचन कार्यालय पश्चिम बंगाल फर्जी दस्तावेज फैमिली मैपिंग बीएलओ बीएलओ ऐप बुक ए कॉल विद बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण मतदाता सत्यापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार वोटर आईडी वोटर लिस्ट जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में DGP नियुक्ति पर फिर अटका पेंच, बाबूलाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
    Next Article कोकर में तेज रफ्तार कार ने टोटो को मा’री जोरदार टक्कर, फिर… (VIDEO)

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.