Jmashedpur : जमशेदपुर में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम कन्हैया रजक (29) है, जो इसी इलाके के नया बस्ती, रोड नंबर 3 का रहने वाला है।
घटना का पूरा माजरा क्या था?
शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महिला उस वक्त गली को पार कर रही थी। तभी नशे में धुत कन्हैया ने उसके साथ छेड़छाड़ और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी को?
एसएसपी के सख्त निर्देश पर सिटी एसपी ने तुरंत एक्शन लिया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक स्पेशल छापेमारी टीम बनाई गई और आरोपी कन्हैया रजक को उसके घर से ही दबोच लिया। उन्बहोंने बताया कि कन्हैया पहले भी दो बार मारपीट के केस में जेल जा चुका है।
Also Read : जैन प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंचकल्याणक महोत्सव में भागीदारी का दिया न्योता
Also Read : सीएम के ‘शीशमहल’ पर बाबूलाल का बड़ा हमला, बोले- स्कॉलरशिप-पेंशन रुकी, पर बन रहा 100 करोड़ का आवास


